मेरे दिल की धड़कन अचानक तेज क्यों हो जाती है?

By Priyanka Sharma
12 Dec 2024, 11:00 IST

कई बार लोगों को अचानक से दिल की धड़कन तेज होने की समस्या हो सकती है। आइए एक्सपर्ट से जानें ऐसा क्यों होता है?

एक्सपर्ट की राय

मैक्स हॉस्पिटल की फिजिशियन डॉक्टर गुंजन मित्तल के अनुसार, अचानक से लोगों को दिल की धड़कन तेज होने की समस्या होती है। ऐसा कई समस्याओं के कारण हो सकता है। इसे नजरअंदाज न करें।

दिल का दौरा पड़ना

कई बार दिल का दौरा पड़ने और दिल की मांसपेशियों के कमजोर होने के कारण लोगों को अचानक से दिल की धड़कन तेज होने की समस्या हो सकती है।

लो ब्लड प्रेशर के कारण

लो ब्लड प्रेशर और लो ब्लड शुगर की समस्या होने पर भी लोगों को दिल की धड़कन तेज होने की समस्या हो सकती है।

हैवी एक्सरसाइज के कारण

कई बार लोग हैवी एक्सरसाइज करते हैं। जिसके कारण लोगों को हार्ट बीट तेज होने की समस्या हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें और हैवी एक्सरसाइज करने से बचें।

पानी की कमी के कारण

शरीर में पानी की कमी होने पर या बुखार होने पर भी लोगों को दिल की धड़कन तेज होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में पर्याप्त पानी पिएं।

खून की कमी होना

लोगों के शरीर में खून की कमी होने पर लोगों को दिल की धड़कन तेज होने की समस्या हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

दवाइयों के कारण

कई बार कुछ दवाइयां हैवी होती है। इनका सेवन करने से लोगों को दिल की धड़कन तेज होने की समस्या हो सकती है। ऐसा अल्कोहल या कैफीन का अधिक सेवन करने के कारण भी हो सकता है।

लोगों के दिल की धड़कन अचानक लेख में बताए गए कारणों से तेज हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com