ECG टेस्ट क्या है और कब कराना चाहिए?

By Aditya Bharat
26 Apr 2025, 16:00 IST

आजकल दिल से संबंधित बामीरियों का जाोखिम बढ़ रहा है। सही खान-पान और एक्सरसाइज के साथ टेस्ट कराना भी जरूरी है। आइए कॉर्ड‍ियोलॉज‍िस्‍ट डॉ अभ‍िषेक शुक्‍ला से जानते हैं ECG टेस्ट क्या है और कब कराना चाहिए?

दिल

दिल की धड़कन हमारी जिंदगी का संकेत है। यह शरीर को रक्त और ऑक्सीजन पहुंचाता है, इसलिए इसका स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है।

ECG टेस्ट क्या है?

ECG यानी इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम एक साधारण, सस्ता और दर्दरहित टेस्ट है, जो दिल की इलेक्ट्रिकल गतिविधियों को रिकॉर्ड करता है।

क्यों जरूरी है ECG टेस्ट?

यह टेस्ट दिल की बीमारियों को शुरुआती चरण में पहचानने में मदद करता है, जिससे समय पर इलाज संभव होता है।

कब.करवाना चाहिए ECG?

सीने में दर्द, सांस की तकलीफ, घबराहट, अनियमित धड़कन या हाई ब्लड प्रेशर जैसे लक्षण दिखें तो ECG जरूरी है।

किन बीमारियों का पता चलता है?

ब्लॉकेज, हार्ट अटैक, ऑक्सीजन की कमी, टिशू डैमेज और दिल की धमनियों की स्थिति का पता ECG से लगाया जा सकता है।

कितना होता है खर्च?

ECG टेस्ट बहुत सस्ता होता है। आमतौर पर 100 से 200 रुपये में यह जांच किसी भी अस्पताल में करवाई जा सकती है।

कैसे होता है टेस्ट?

छाती, भुजाओं और पैरों पर इलेक्ट्रोड पैच लगाए जाते हैं जो दिल की इलेक्ट्रिक एक्टिविटी को रिकॉर्ड करते हैं। यह पूरी तरह सुरक्षित होता है।

हृदय की नियमित जांच कराएं, संतुलित आहार लें और एक्टिव जीवनशैली अपनाएं। दिल स्वस्थ रहेगा, तो जिंदगी खुशहाल रहेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com