नहाने के बाद ही खाना क्यों खाना चाहिए? डॉक्टर से जानें

By Deepak Kumar
25 Jun 2025, 13:00 IST

नहाने के बाद खाना सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि एक सेहतमंद आदत है। यह न सिर्फ शरीर को एक्टिव बनाता है, बल्कि इससे कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। आइए आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते हैं इसके अहम फायदे।

पाचन तंत्र बेहतर बनता है

नहाने से शरीर का तापमान संतुलित होता है, जिससे खाना पचाने की प्रक्रिया सही रहती है। नहाकर खाने से कब्ज, अपच और एसिडिटी की समस्या दूर रहती है। पाचन मजबूत होता है और शरीर हल्का महसूस करता है।

मूड होता है फ्रेश और पॉजिटिव

नहाने के बाद शरीर फ्रेश और मन शांत हो जाता है। ऐसे में जब आप खाना खाते हैं, तो मन भी खुश रहता है और दिनभर की शुरुआत पॉजिटिव ऊर्जा से होती है। तनाव भी कम होता है।

शरीर में एक्टिवनेस बनी रहती है

खाने से पहले नहाना शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है। इससे मेटाबॉलिज्म सही रहता है और आलस नहीं आता। नहाने से शरीर तरोताजा रहता है और दिनभर की थकान दूर हो जाती है।

संक्रमण से रहती है सुरक्षा

नहाने से शरीर पर मौजूद धूल, पसीना और कीटाणु साफ हो जाते हैं। ऐसे में जब आप खाना खाते हैं तो शरीर में बैक्टीरिया नहीं पहुंचते और बीमारियों से बचाव होता है।

भोजन होता है शांत मन से

नहाने के बाद मन शांत होता है और व्यक्ति ध्यानपूर्वक भोजन करता है। यह आदत आपको ओवरइटिंग से बचाती है और भोजन को अच्छी तरह चबाने में मदद करती है, जिससे पाचन बेहतर होता है।

त्योहारों और परंपराओं से भी जुड़ा

भारतीय परंपरा में नहाकर खाने को पवित्र माना जाता है। त्योहारों या पूजा-पाठ में भी पहले स्नान करने पर जोर दिया जाता है। यह आदत शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से लाभदायक होती है।

कब नहाना नहीं चाहिए?

खाना खाने के तुरंत बाद न नहाएं। इससे शरीर में ब्लड फ्लो पेट की जगह त्वचा की ओर बढ़ता है, जिससे पाचन बाधित होता है। खाने के बाद कम से कम 2 घंटे बाद ही नहाएं।

नहाकर खाना सिर्फ धार्मिक नियम नहीं, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी लाभकारी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com