जामुन किन लोगों को नहीं खाना चाहिए?

By Deepak Kumar
30 Jun 2025, 10:00 IST

गर्मी और बरसात में मिलने वाला जामुन सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन कुछ लोग इसे खाने से नुकसान झेल सकते हैं। तो आइए अजय आयुर्वेद क्लिनिक (दिल्ली) के आयुर्वेदाचार्य डॉ. अजय पाल से जानते हैं किन परिस्थितियों में जामुन नहीं खाना चाहिए।

कब्ज वालों के लिए हानिकारक

जामुन में विटामिन C अधिक होता है जो कब्ज की समस्या को बढ़ा सकता है। कब्ज से परेशान लोग जामुन की जगह सिरके का सेवन सीमित मात्रा में कर सकते हैं।

ऑपरेशन से पहले और बाद में

ऑपरेशन से पहले या तुरंत बाद जामुन का सेवन ब्लड शुगर को असंतुलित कर सकता है। इससे रिकवरी धीमी हो सकती है और जोखिम बढ़ सकता है।

ब्लड क्लॉट और एथेरोस्क्लेरोसिस

जो लोग खून के थक्के या एथेरोस्क्लेरोसिस से पीड़ित हैं, उन्हें जामुन का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे खून के थक्के बनने की समस्या और बढ़ सकती है।

हल्दी और जामुन साथ न लें

हल्दी खाने के तुरंत बाद जामुन का सेवन पेट में जलन, गैस और दर्द का कारण बन सकता है। दोनों की तासीर अलग होती है, जिससे रिएक्शन हो सकता है।

त्वचा समस्याओं में न खाएं

जिन्हें मुहांसे या दाने की समस्या है, उन्हें जामुन से परहेज करना चाहिए। अधिक सेवन से चेहरे पर और ज्यादा पिंपल्स निकल सकते हैं।

इन बीमारियों में न करें सेवन

वात दोष, उल्टी या एसिडिटी से ग्रसित लोग जामुन न खाएं। इसकी ठंडी तासीर से पेट और शरीर में असंतुलन हो सकता है।

जामुन के बाद दूध न पिएं

जामुन खाने के तुरंत बाद दूध पीने से पेट की समस्या, गैस और अपच हो सकती है। इन दोनों का एक साथ सेवन टालें।

जामुन फायदे का फल है, लेकिन शरीर की जरूरत और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार इसका सेवन करें। किसी भी तकलीफ में डॉक्टर या वैद्य से सलाह जरूर लें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com