चना किन लोगों को नहीं खाना चाहिए?

By Deepak Kumar
19 Jun 2025, 14:30 IST

चना फाइबर, प्रोटीन और आयरन से भरपूर होता है। यह पाचन सुधारने और ताकत बढ़ाने में मदद करता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए ये सेहतमंद नहीं, बल्कि नुकसानदायक हो सकता है।

एक्सपर्ट से जानें

लखनभ डाइट क्लीनिक के एक्सपर्ट डॉ. अश्वनी कुमार के जरिए आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किन लोगों चने खाने से बचना चाहिए? तो आइए जानते हैं।

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रोगों वाले रहें दूर

चना खाने से गैस, पेट दर्द या बदहजमी हो सकती है। इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो ठीक से नहीं पचते और आंतों में सूजन या गैस बना सकते हैं। क्रोहन, एसिडिटी या IBS वाले इससे बचें।

गाउट या अर्थराइटिस में न खाएं चना

चना में मौजूद प्यूरीन शरीर में यूरिक एसिड बढ़ा सकता है। इससे गाउट और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। गठिया के मरीजों को चना खाने से परहेज करना चाहिए।

किडनी स्टोन वालों के लिए खतरा

चना में पाए जाने वाले ऑक्सालेट्स किडनी स्टोन बना सकते हैं। ये कैल्शियम के साथ मिलकर स्टोन का निर्माण करते हैं। पथरी या किडनी रोग से पीड़ित लोग इसे न खाएं।

एलर्जी से परेशान लोगों को नुकसान

कुछ लोगों को चने से एलर्जी हो सकती है। इसमें मौजूद प्रोटीन खुजली, उल्टी, रैशेज या सांस की तकलीफ ला सकता है। ऐसे लोगों को डॉक्टर से सलाह लेकर ही चना खाना चाहिए।

बीटा-ब्लॉकर लेने वालों के लिए अलर्ट

हृदय रोग के मरीज जो बीटा-ब्लॉकर दवा ले रहे हैं, उनके लिए चना खतरनाक हो सकता है। इसमें मौजूद ज्यादा पोटेशियम दवाओं के साथ मिलकर शरीर में असंतुलन पैदा कर सकता है।

कैसे खाएं चना?

अगर आपको चना खाना ही है, तो इसे रातभर भिगोकर और अच्छे से पकाकर खाएं। इससे यह आसानी से पचता है और गैस बनने की संभावना कम हो जाती है।

अगर आपको पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है या दवा चल रही है, तो चना खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com