अखरोट किन लोगों को नहीं खाना चाहिए?

By Himadri Singh Hada
23 Mar 2025, 12:00 IST

अखरोट खाना सभी के लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन, कुछ लोगों के लिए यह समस्या पैदा कर सकता है। खासकर, अगर इम्यूनिटी कमजोर हो या वे विशेष बीमारियों से जूझ रहे हों।

एक्सपर्ट की राय

इस संबंध में हमने डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।

डाइरिया

डाइरिया के मरीजों को अखरोट का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पेट की समस्याएं बढ़ सकती हैं। शरीर में पानी की कमी होने से डिहाइड्रेशन हो सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर

अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर (बीपी) की समस्या है, तो उसे अखरोट सीमित मात्रा में खाना चाहिए। इसमें टायरामाइन की मात्रा ज्होती है, जो बीपी को बढ़ा सकती है।

किडनी स्टोन

किडनी स्टोन से जूझ रहे लोगों को भी अखरोट का सेवन करने से बचना चाहिए। इसमें ऑक्सेलेट पाया जाता है, जो किडनी में स्टोन बनने का कारण बन सकता है।

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं

जिन लोगों को गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हैं, जैसे कि पेट में जलन या एसिडिटी, उन्हें भी अखरोट ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए।

एलर्जी की समस्या

ज्यादा मात्रा में अखरोट खाने से एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। अगर किसी को नट्स से एलर्जी है, तो यह स्वास्थ्य के लिए खतरे का कारण बन सकता है।

वजन बढ़ाना

अखरोट में हाई कैलोरी होती है। इसलिए, अगर आप ज्यादा मात्रा में इसे खाते हैं, तो यह वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है।

अखरोट कितने खाएं?

अगर आप अखरोट का सेवन करते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप उसे सही मात्रा में खा रहे हैं, यानी एक दिन में तीन से चार अखरोट ही सही होते हैं।

अखरोट खाने के बाद अगर आपको पेट में कोई असुविधा महसूस हो तो इसका सेवन तुरंत बंद कर दें और डॉक्टर से संपर्क करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com