सफेद जीरा को दूधिया जीरा भी कहते हैं। आइए जानते हैं इसका सेवन करने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं?
सफेद जीरे के पोषक तत्व

प्रोटीन

कार्बोहाइड्रेट

फास्फोरस

कैल्शियम

आयरन

विटामिन ए, सी और ई

क्यूमेल्डिहाइड
सफेद जीरे में यह 20 से 40 फीसदी पाया जाता है। इसका सेवन सेहत के लिए बहुत गुणकारी होता है।
बवासीर का इलाज
सफेद जीरा को 1 गिलास पानी में डालकर उबालें। पानी के आधा बचने पर गैस बंद कर दें। ठंडा होने के बाद इसमें थोड़ी सी मिश्री डालकर सुबह शाम लें।
वजन घटाए
सफेद जीरे के पाउडर को खाने में डालें। आप चाहें तो इसे गर्म पानी में मिलाकर पी सकते हैं। इससे वजन कंट्रोल होता है।
दूध बढ़ाए
सफेद जीरे में आयरन और कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है। इसके सेवन से महिलाओं में ब्रेस्ट मिल्क की मात्रा बढ़ती है।
हिचकी आना बंद करे
सफेद जीरा में थोड़ा सा घी मिलाकर हाथों से मसलें। घी में जीरा मिक्स होने के बाद इसे कागज में लपेटकर धूम्रपान करें। इससे हिचकी आना बंद हो सकती है।
होठों की जलन दूर करे
सफेद जीरे में पानी मिलाकर पीस लें। इसे अपने होठों पर दिन में 3 से 4 बार लगाएं।
खांसी कम करे
सफेद जीरे को पीसकर इसमें सोंठ का पाउडर मिलाएं। इसे शहद के साथ लें। ऐसा दिन में दो से तीन बार करें।
सावधानी
सफेद जीरे का सेवन सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह से ही करना उचित है।
सफेद जीरे को आहार का हिस्सा बनाना गुणकारी होता है। खानपान से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com