सिरदर्द और थकान किन Vitamins की कमी से होती है?

By Deepak Kumar
25 Jun 2025, 11:00 IST

सिरदर्द और थकान का कारण सिर्फ नींद की कमी या तनाव नहीं होता, बल्कि यह शरीर में पोषक तत्वों की कमी का संकेत भी हो सकता है। रोज थकान महसूस होना विटामिन डिफिशिएंसी से जुड़ा हो सकता है।

डाइटीशियन के अनुसार

डायटीशियन गरिमा गोयल के अनुसार, विटामिन B12, विटामिन C और D की कमी सिरदर्द और थकान का कारण बन सकती है। ये शरीर की ऊर्जा, ब्लड सर्कुलेशन और मसल हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं।

विटामिन B12 की भूमिका

विटामिन B12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है। इसकी कमी से एनीमिया, थकावट और सिरदर्द हो सकता है। यह मस्तिष्क और नसों की सेहत के लिए भी जरूरी होता है।

क्या खाएं विटामिन B12 के लिए?

विटामिन B12 पाने के लिए दूध, दही, पनीर, अंडे, मछली, पालक, केले, छोले और मीट का सेवन करें। ये फूड्स ऊर्जा बढ़ाते हैं और मानसिक थकान को कम करने में मदद करते हैं।

विटामिन C

विटामिन C एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है जो इम्यूनिटी बढ़ाता है, थकान दूर करता है और कोशिकाओं को ऊर्जा देता है। इसकी कमी से कमजोरी, सिरदर्द और फोकस की कमी हो सकती है।

विटामिन C के लिए फूड्स

विटामिन C के लिए रोज आंवला, संतरा, नींबू, अमरूद, मौसमी और ब्रोकली खाएं। ये फल और सब्जियां शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की मात्रा बढ़ाते हैं और ऊर्जा स्तर को बनाए रखते हैं।

विटामिन D का प्रभाव

विटामिन D की कमी से हड्डियों के साथ-साथ मांसपेशियां भी कमजोर हो सकती हैं। यह थकान और मूड स्विंग का कारण बनती है। इसकी कमी शरीर की एनर्जी लेवल को भी प्रभावित करती है।

विटामिन D कैसे पाएं?

धूप विटामिन D का सबसे अच्छा स्रोत है। रोज सुबह 10 मिनट धूप में बैठें। इसके अलावा अंडा, मछली, दूध, दही और अनाज खाएं। यह मसल स्ट्रेंथ और स्टैमिना बनाए रखने में सहायक है।

अगर सिरदर्द लगातार बना रहे और थकान बहुत अधिक हो, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। कभी भी खुद से सप्लीमेंट न लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com