हम में से कई लोग फ्रूट्स चाट बनाते समय कई फलों को मिक्स कर देते हैं, लेकिन कुछ फ्रूट्स कॉम्बिनेशन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे पाचन गड़बड़ हो सकता है और एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि किन फलों को एक साथ नहीं खाना चाहिए।
डाइटीशियन के अनुसार
आज हम यहां कुछ ऐसे ही फ्रूट्स कॉम्बिनेशन के बारे में डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से जानेंगे, जो आपके सेहत पर विपरीत असर डाल सकता है। तो आइए जानते हैं किन फलों को एक साथ नहीं खाना चाहिए?
केला और अमरुद
केला और अमरुद का एक साथ सेवन करने से गैस, एसिडिटी और सिरदर्द हो सकता है। ये दोनों फल शरीर में भारीपन और पाचन गड़बड़ी पैदा कर सकते हैं, इसलिए इन्हें साथ न खाएं।
तरबूज और खरबूजा
तरबूज और खरबूजा पानी से भरपूर फल हैं। इन्हें कभी भी किसी अन्य फल के साथ मिक्स न करें। ऐसा करने से पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है और गैस या अपच जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
पपीता और नींबू
पपीता और नींबू का एक साथ सेवन आपके हीमोग्लोबिन स्तर को गिरा सकता है। इससे एनीमिया जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। फ्रूट चाट पर नींबू का रस छिड़कने से पहले सोच-समझ कर करें।
गाजर और संतरा
गाजर और संतरे को एक साथ मिलाकर खाना आपकी किडनी पर बुरा असर डाल सकता है। इससे पित्त की समस्या, सीने में जलन और पेट में भारीपन हो सकता है। यह कॉम्बिनेशन अवॉयड करें।
अनार और खुबानी
अनार और खुबानी दोनों ही प्रोटीन और शुगर से भरपूर होते हैं। इन्हें एक साथ खाने से पाचन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं, जैसे सीने में जलन, गैस और एसिडिटी। यह कॉम्बिनेशन हानिकारक है।
5 से ज्यादा फलों को मिक्स न करें
फ्रूट्स चाट बनाते समय 4-5 से ज्यादा फलों को मिक्स न करें। अधिक फलों का कॉम्बिनेशन शरीर में भ्रम और अपच पैदा कर सकता है, जिससे एलर्जी या गैस्ट्रिक प्रॉब्लम हो सकती है।
फलों का गलत कॉम्बिनेशन नुकसानदेह है। हमेशा ताजे और संगत फल ही एक साथ मिलाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com