क्या आप जानते हैं कि रोज थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी पीने से कई बीमारियों से बचाव हो सकता है? आयुर्वेद और मेडिकल साइंस, दोनों इसकी सलाह देते हैं। आइए PubMed की रिपोर्ट से जानते हैं गुनगुना पानी पीने से कौन सी बीमारियां दूर रहती हैं।
पाचन तंत्र मजबूत होता है
गुनगुना पानी खाने को जल्दी पचाने में मदद करता है। यह पेट में जमे टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और कब्ज से राहत देता है।
सर्दी-जुकाम में आराम देता है
गर्म पानी पीने से गले की खराश, बंद नाक और बलगम से राहत मिलती है। यह सांस की नली को साफ करता है और वायरल से लड़ने में मदद करता है।
वजन घटाने में सहायक
सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से मेटाबॉलिज़्म तेज होता है। इससे फैट जल्दी बर्न होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
डिटॉक्स करता है शरीर को
गर्म पानी पसीने और पेशाब के जरिए शरीर के विषैले तत्व बाहर निकालता है। इससे त्वचा भी साफ और चमकदार बनती है।
जोड़ों के दर्द में राहत
गुनगुना पानी पीने से सूजन कम होती है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
पीरियड्स में मददगार
महिलाओं को पीरियड्स के समय गुनगुना पानी पीने से पेट दर्द और ऐंठन में राहत मिलती है। यह मांसपेशियों को रिलैक्स करता है।
गैस और अपच से छुटकारा
अगर आपको बार-बार गैस बनती है या अपच की समस्या है, तो खाने के बाद थोड़ा गुनगुना पानी पीना फायदेमंद रहेगा। यह पेट हल्का करता है।
सुबह उठकर, खाने के बाद और रात को सोने से पहले थोड़ा गुनगुना पानी जरूर पिएं। यह छोटी-सी आदत आपकी सेहत में बड़ा बदलाव ला सकती है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com