जामुन के बीज खाने से ठीक होती हैं ये 5 बीमारियां

By Deepak Kumar
20 Jun 2025, 16:30 IST

अक्सर लोग जामुन खाने के बाद उसकी गुठली फेंक देते हैं, लेकिन यही बीज कई बीमारियों से लड़ने की ताकत रखते हैं। डाइटीशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानिए जामुन की गुठली के चमत्कारी फायदे।

ब्लड प्रेशर को रखे कंट्रोल में

हाई या लो ब्लड प्रेशर से परेशान हैं? तो रोज एक चम्मच जामुन बीज का पाउडर गुनगुने पानी से लें। यह रक्त प्रवाह को नियंत्रित करता है और दिल की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है।

पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त

पेट दर्द, पथरी या कब्ज जैसी समस्याओं में जामुन की गुठली का पाउडर फायदेमंद होता है। रात में इसका सेवन करने से पाचन बेहतर होता है।

दांतों और मसूड़ों का दर्द करे दूर

दांत दर्द से परेशान हैं? जामुन की सूखी गुठली का पाउडर बनाकर मंजन की तरह इस्तेमाल करें। यह प्राकृतिक टूथपाउडर की तरह काम करता है और मसूड़ों की सूजन और दर्द में राहत देता है।

वजन घटाने में सहायक

जामुन के बीज का पाउडर मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है। सुबह खाली पेट एक चम्मच पाउडर पानी के साथ लेने से वजन घटाने में तेजी आती है।

चेहरे को बनाए ग्लोइंग

जामुन बीज का पाउडर कील-मुंहासों और दाग-धब्बों को कम करता है। रात को इसका लेप चेहरे पर लगाएं और सुबह गुनगुने पानी से धो लें। इससे चेहरा चमकदार और साफ नजर आता है।

घर पर ऐसे बनाएं पाउडर

जामुन की गुठलियों को धोकर अच्छी तरह सुखा लें। फिर मिक्सी में बारीक पीस लें। ये पाउडर आप लंबे समय तक एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं। यह पूरी तरह नेचुरल और सेफ है।

कैसे करें सेवन?

रोज सुबह एक चम्मच जामुन बीज का पाउडर गुनगुने पानी के साथ लें। आप चाहें तो इसे रात में भी ले सकते हैं। इसका नियमित सेवन शरीर को अंदर से हेल्दी बनाता है।

ब्लड प्रेशर, वजन, स्किन और पाचन- इन सभी में जामुन की गुठली असरदार है। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com