पके आम खाने से कौन-कौन सी बीमारियां ठीक होती हैं?

By Aditya Bharat
13 Jun 2025, 11:00 IST

गर्मियों में मिलने वाला पका आम न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें कई बीमारियों को ठीक करने की ताकत होती है। आइए न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट नेहा स‍िन्‍हा से जानें।

पाचन को मजबूत बनाता है

पके आम में फाइबर भरपूर होता है, जो पाचन को दुरुस्त करता है। कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं नियमित आम खाने से काफी हद तक ठीक हो सकती हैं।

एनीमिया में लाभकारी

पके आम में आयरन और विटामिन C की मात्रा अच्छी होती है। यह शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया को दूर करने में मदद करता है, खासतौर पर महिलाओं के लिए फायदेमंद है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है

इसमें विटामिन A, C और E जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। सर्दी-जुकाम जैसी आम बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

डायबिटीज में खा सकते हैं

हालांकि आम में मिठास होती है, लेकिन इसमें मौजूद नैचुरल शुगर और फाइबर की वजह से यह डायबिटीज मरीजों के लिए भी सीमित मात्रा में सुरक्षित हो सकता है। सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

स्किन प्रॉब्लम में राहत

पके आम में मौजूद विटामिन A और C त्वचा की सेल्स को नया जीवन देते हैं। यह मुंहासे, झुर्रियां और रुखी त्वचा जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

दिल की सेहत को सुधारे

पके आम में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं। यह दिल की बीमारियों का खतरा कम करता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाए

विटामिन A की मात्रा ज्यादा होने के कारण आम आंखों की रोशनी को बेहतर करता है। यह रतौंधी जैसी बीमारियों से बचाव में मदद करता है।

पका आम सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि कई बीमारियों के इलाज में मदद करने वाला एक प्राकृतिक उपाय है। गर्मियों में इसका सेवन जरूर करें, लेकिन संतुलन बनाए रखें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com