प्याज खाने से दूर होती हैं ये बीमारियां

By Deepak Kumar
03 Jul 2025, 16:00 IST

प्याज सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाती, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और एंटीएलर्जिक गुण होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। चलिए दिल्ली की एसेंट्रिक डाइट्स क्लीनिक की डायटीशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं प्याज खाने के फायदों के बारे में।

डायबिटीज में लाभकारी

प्याज में मौजूद क्रोमियम ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके एंटीडायबिटीक गुण डायबिटीज के खतरे को कम करते हैं। रोजाना सीमित मात्रा में प्याज खाना फायदेमंद हो सकता है।

इंफेक्शन से सुरक्षा

प्याज में एंटीबैक्टीरियल और एंटीएलर्जिक गुण पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। यह संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया की ग्रोथ को रोकता है और बदलते मौसम में शरीर की रक्षा करता है।

कैंसर से बचाव में सहायक

प्याज में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जिससे कैंसर कोशिकाओं के निर्माण की संभावना कम हो सकती है। विशेष रूप से ब्रेस्ट और पेट के कैंसर में इसके लाभ की चर्चा होती है।

बेहतर पाचन तंत्र

प्याज में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को सुधारता है। यह पेट में गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं को कम करता है और अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत बनता है।

हड्डियों को मजबूती मिले

प्याज में मौजूद जरूरी मिनरल्स और विटामिन्स हड्डियों की मजबूती में सहायक होते हैं। नियमित सेवन से हड्डियों में सूजन और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है।

दिल को रखे स्वस्थ

प्याज में पाए जाने वाले तत्व कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं और ब्लड प्रेशर को भी बैलेंस करते हैं। इससे दिल की बीमारियों का खतरा घटता है और हृदय स्वस्थ बना रहता है।

त्वचा और बालों के लिए लाभकारी

प्याज में सल्फर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं और त्वचा को संक्रमण से बचाते हैं। यह बाल झड़ने की समस्या को भी कम कर सकता है।

प्याज को आप सलाद, सब्जी या सूप में शामिल कर सकते हैं। यह सर्दी और गर्मी दोनों में फायदेमंद है। ध्यान रखें, किसी भी स्वास्थ्य समस्या में नियमित सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com