शरीर की सूजन कम करने के लिए क्या पिएं?

By Shilpy Arya
13 Nov 2024, 17:30 IST

इनएक्टिव लाइफस्टाइल या किसी रोग के कारण आपको शरीर में सूजन की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। लेख में जानें शरीर की सूजन कम करने के लिए आपको क्या पीना चाहिए-

आंवला जूस

आंवले के जूस में शहद मिलाकर पीने से आपको शरीर की सूजन कम करने में मदद मिलेगी। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण बेहद फायदेमंद होते हैं।

अदरक का रस

शरीर की सूजन कम करने के लिए अदरक का रस पिएं। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। इसके रस के सेवन से रक्त का संचार बेहतर होता है।

हल्दी पानी

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन के साथ ही एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की सूजन घटाने में सहायक होते हैं। 1 चम्मच हल्दी को 1 कप पानी के साथ लें।

गिलोय का जूस

गिलोय के जूस में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह सूजन घटाने में सहायक होते हैं।

दूध

दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से भी शरीर की सूजन कम हो सकती है। दालचीनी सूजनरोधी गुणों का अच्छा सोर्स होती है।

जामुन का जूस

जामुन का जूस एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसे पीने से सूजन घटाने में मदद मिलती है। रोजाना इसका सेवन करें।

शरीर की सूजन कम करने के लिए ये सभी ड्रिंक्स लें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com