लैट्रिन ज्यादा दिन ना आए तो क्या करें?

By Deepak Kumar
18 Jun 2025, 13:00 IST

खराब डाइट, कम पानी पीना और लाइफस्टाइल की गड़बड़ियां कब्ज की बड़ी वजह होती हैं। समय पर इलाज और सही खानपान से इस समस्या से आसानी से राहत पाई जा सकती है।

एक्सपर्ट की राय

न्यूट्रिशनिस्ट मिनाक्शी पेट्टुकोला ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके मल त्याग को आसान बनाने के लिए कुछ चीजों का सेवन करने की सलाह दी है।

फाइबर से भरपूर चीजें खाएं

कब्ज से राहत पाने के लिए सबसे पहले अपने खाने-पीने की आदतों को सुधारें, जैसे फाइबर से भरपूर चीजें खाएं, ज्यादा पानी पिएं और रोजाना कुछ फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें।

आलूबुखारा

आलूबुखारा एक ऐसा फल है, जो फाइबर और सोर्बिटोल से भरपूर होता है। यह मल को नरम करने और लैट्रिन आने की प्रक्रिया को आसान बनाने में बेहद फायदेमंद होता है।

सेब

हर दिन एक या दो सेब खाने से भी कब्ज की समस्या में आराम मिल सकता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और मल त्याग की क्रिया को सरल करता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी और बथुआ फाइबर, आयरन और मिनरल्स से भरपूर होती हैं, जो पेट को साफ रखने और मल त्याग में मदद करती हैं।

केला

केले में मौजूद पेक्टिन एक तरह का घुलनशील फाइबर होता है, जो मल को नरम बनाकर लैट्रिन को नियमित करने में मदद करता है। खासतौर पर सुबह खाली पेट खाने से असर होता है।

दलिया और ओट्स

दलिया और ओट्स जैसे अनाज घुलनशील फाइबर से भरपूर होते हैं, जो आंतों में पानी सोखकर मल को मुलायम करते हैं और कब्ज की समस्या से राहत दिलाते हैं।

अलसी, चिया सीड्स और सुबह एक कप गर्म पानी के साथ कॉफी का सेवन भी पाचन में मददगार होता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com