दाल सेहतमंद होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों के साथ इसे खाना पेट के लिए नुकसानदायक हो सकता है? आइए Cleveland Clinic की एक स्टडी से जानते हैं दाल के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
दाल में होते हैं FODMAPs
Cleveland Clinic के अनुसार, दालों में मौजूद ओलिगोसैक्राइड्स नामक FODMAPs पेट में गैस और सूजन का कारण बनते हैं, खासकर पाचन में संवेदनशील लोगों के लिए।
दाल के साथ दूध
दूध भी FODMAP युक्त होता है। जब इसे दाल के साथ खाया जाता है, तो यह गैस, bloating और पाचन की समस्या पैदा कर सकता है।
दाल के साथ दही
दही में लैक्टोज होता है। दाल के साथ इसे खाने से पेट में भारीपन और फर्मेंटेशन बढ़ सकती है, जिससे परेशानी हो सकता है।
क्या है सही तरीका?
स्टडी के अनुसार high-FODMAP फूड्स को एक ही समय पर न खाएं। दाल और डेयरी को अलग-अलग समय पर खाएं ताकि पाचन सरल रहे।
सेंसिटिव पेट वालों के लिए चेतावनी
अगर आपको IBS, गैस या ब्लोटिंग की समस्या रहती है, तो दाल के साथ दूध या दही से बचना ही समझदारी है।
कब होता है नुकसान?
जब दाल पूरी तरह नहीं पकी हो, या साथ में भारी, मसालेदार या डेयरी हो, तब पाचन तंत्र ज्यादा संघर्ष करता है।
दाल के साथ क्या खाएं?
दाल को हल्की सब्जियों, चावल या रोटी के साथ खाएं। सादा और संतुलित भोजन सबसे अच्छा पाचन देता है।
दाल एक पौष्टिक आहार है, लेकिन इसके साथ दूध या दही जैसे high-FODMAP फूड्स खाना पाचन के लिए भारी हो सकता है, खासकर सेंसिटिव लोगों के लिए। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com