नॉनवेज खाने के बाद कुछ चीजों का सेवन करने से पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है और शरीर में टॉक्सिन्स बन सकते हैं। जानिए ऐसी 6 चीजें जिन्हें नॉनवेज खाने के तुरंत बाद नहीं खाना चाहिए।
दूध पीने से करें परहेज
नॉनवेज की तासीर गर्म और दूध की तासीर ठंडी होती है। दोनों एक साथ लेने से शरीर में टॉक्सिन्स बनते हैं जो ब्लॉकेज या एलर्जी का कारण बन सकते हैं। खासकर मछली खाने के बाद दूध न पिएं।
दही भी न खाएं
नॉनवेज के बाद दही खाने से पाचन बिगड़ सकता है। यह पेट में गैस, अपच और सूजन जैसी दिक्कतें पैदा कर सकता है। दोनों की तासीर अलग होने से शरीर पर गलत असर पड़ता है।
चाय से भी दूरी रखें
खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीना नुकसानदेह होता है। नॉनवेज के बाद चाय पीने से पेट में जलन, अपच और भारीपन की समस्या हो सकती है। कम से कम 1-2 घंटे का गैप जरूर रखें।
तुरंत फल न खाएं
नॉनवेज के बाद फल खाने से शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ सकते हैं। पाचन तंत्र पर इसका बुरा असर होता है। कुछ फलों की तासीर गर्म होती है, जो मांस के साथ रिएक्ट कर सकती है।
मीट के बाद शहद न लें
मीट या मटन के तुरंत बाद शहद खाने से शरीर में विषैले तत्व बन सकते हैं। यह आयुर्वेद में भी मना किया गया है। इससे एलर्जी, स्किन इरिटेशन या पेट की समस्या हो सकती है।
जूस भी न पिएं
ज्यादातर जूस ठंडी तासीर वाले होते हैं जबकि मांस गर्म। दोनों का कॉम्बिनेशन पाचन पर असर डालता है। नॉनवेज खाने के 2-3 घंटे तक जूस पीने से बचें, वरना पेट भारी लग सकता है।
कम से कम 2 घंटे का अंतर रखें
नॉनवेज खाने के बाद किसी भी ठंडी चीज को खाने से पहले 2-3 घंटे का अंतर जरूरी है। इससे पाचन सही रहेगा और शरीर में गर्म-ठंडी तासीर का टकराव नहीं होगा।
अगर आप नॉनवेज खाने के बाद ऊपर बताए गए फूड्स का सेवन करते हैं, तो इन्हें तुरंत बंद करें। हालांकि, आप डॉक्टर से भी परामर्श ले सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com