खाली पेट कौन से जूस पिएं?

By Shilpy Arya
27 Jun 2025, 20:45 IST

हेल्दी और फिट रहने के लिए आपको खाली पेट जूस पीना चाहिए। इससे सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इस लेख में हम बताएंगे आप खाली पेट कौन से जूस पिएं-

एलोवेरा जूस

एलोवेरा जूस पीने से हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। एलोवेरा में एंटीऑक्‍सीडेंट अच्छी मात्रा में होते हैं।

अनार

खाली पेट अनार का जूस पिएं। यह पोटेशियम, आयरन, ओमेगा-6 फैटी एसिड और जिंक से भरपूर होता है।

पालक

आयरन से भरपूर पालक के जूस का सेवन खाली पेट करें। इस जूस से एनीमिया से राहत मिलती है और ब्लड फ्लो बेहतर होता है।

गाजर और चुकंदर का जूस

यह दोनों नाइट्रेट्स और बीटा कैरोटिन से भरपूर होते हैं। इनका जूस पीने से ब्लड फ्लो अच्छा रहता है।

सेब

खाली पेट सेब का जूस पीने से पेट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो स्टूल को सॉफ्ट बनाकर मलत्याग की क्रिया आसान करता है।

गाजर का जूस

गाजर का जूस रक्त वाहिकाओं को साफ करता है। इससे खून गाढ़ा नहीं होता है। साथ ही, इसके सेवन से आंखें स्वस्थ रहती हैं।

खाली पेट इन सभी जूस का सेवन सीमित मात्रा में करें। सेहत से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com