सर्दियों में ज्यादातर लोग गुड़ और रोटी खाते हैं। इनमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनको एक साथ खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानें -
एक्सपर्ट की राय
क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशन गरिमा गोयल के अनुसार, 'रोटी में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, यह शरीर को एनर्जी देने में सहायक है। इसके अलावा, गुड़ में मैग्नीशियम, कैल्शियम, फोलेट, आयरन और विटामिन्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।'
जोड़ों के दर्द के लिए फायदेमंद
गुड़ में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिलती है। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
खून की कमी दूर करे
गुड़ में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। ऐसे में इसे रोटी के साथ खाने से शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
गुड़ में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में गुड़ को रोटी के साथ खाने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। इससे सर्दी-जुकाम, एलर्जी और बुखार जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
वजन कम करने में सहायक
रोटी और गुड़ का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और वजन कम करने में मदद मिलती है।
पाचन के लिए फायदेमंद
गुड़ में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में रोटी और गुड़ का सेवन करने से कब्ज, गैस और ब्लोटिंग जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है साथ ही पाचन को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है।
शरीर को गर्म रखने में सहायक
गुड़ में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं और इसकी तासीर गर्म होती है। सर्दियों में गुड़ और रोटी का सेवन करने से शरीर को गर्म रखने में मदद मिलती है। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
गुड़ रोटी खाने से लेख में बताए गए स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com