बिना दूध की चाय पीने से क्या होता है?

By Himadri Singh Hada
01 Feb 2025, 18:00 IST

दूध वाली चाय पीने से उसके फायदे खत्म हो जाते हैं। दूध में मौजूद प्रोटीन चाय के गुणकारी तत्वों को कमजोर कर देता है।

ब्लैक टी

ब्लैक टी में मौजूद फ्लेवनॉयड ह्रदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन, दूध मिलाने से इसका असर धीरे-धीरे कम होने लगता है।

मानसिक समस्याएं

ज्यादा दूध वाली चाय पीने से अनिद्रा, चिंता और तनाव जैसी मानसिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। इससे डिप्रेशन को शिकार भी हो सकते हैं।

पिंपल्स और दानों की समस्या

दूध की चाय का ज्यादा सेवन शरीर में गर्मी बढ़ाकर चेहरे पर पिंपल्स और दानों की समस्या पैदा कर सकता है। ऐसे में, इसका सेवन करने से बचें।

डिहाइड्रेशन और कब्ज की समस्या

चाय में मौजूद थियोफिलाइन पेट को डिटॉक्सीफाई करता है। लेकिन ज्यादा चाय पीने से डिहाइड्रेशन और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

पेट फूलने की समस्या

दूध और चाय का ज्यादा सेवन पेट फूलने और गैस बनने की समस्या को बढ़ा सकता है, जिससे असहजता हो सकती है। इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

चाय और दूध के नुकसान

चाय और दूध का मिश्रण शरीर में आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्वों के अवशोषण में रुकावट डाल सकता है। इससे शरीर को सही पोषण नहीं मिल पाता है।

शरीर पर गंभीर प्रभाव

दिन में दो कप से ज्यादा दूध वाली चाय पीने से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं, जैसे पोषण की कमी, नींद की समस्या अपच।

ब्लैक टी

शोध बताते हैं कि ब्लैक टी पीना ह्रदय रोगों से बचाव और कैंसर रोकने में ज्यादा प्रभावी माना जाता है। इससे शरीर को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है।

दूध वाली चाय का ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए, इसे सीमित मात्रा में या बिना दूध के पीने की सलाह दी जाती है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com