खाली पेट आंवला जूस पीने से क्‍या होता है?

By Shilpy Arya
13 Nov 2024, 16:30 IST

आंवला जूस का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह कई जरूरी पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लेख में जानें रोज खाली पेट आंवला जूस पीने के फायदे-

हेल्दी स्किन

आंवले के जूस में विटामिन सी के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है। यह एक्ने के दाग-धब्बे दूर करता है।

वजन घटाने में मददगार

आंवला जूस पीने से वजन घटाने में फायदा मिलता है। इसका सेवन मेटाबॉलिज्म तेज करता है। साथ ही, यह शरीर में जमा अतिरिक्त फैट भी घटाता है।

एनर्जी दे

गुनगुने पानी में आंवला जूस मिलाकर पीने से आपको पूरा दिन एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद होती है। यह सुस्ती, थकान और कमजोरी से राहत दिलाता है।

पेट के लिए फायदेमंद

आंवला जूस का सेवन पेट के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इसे पीने से कब्ज, अपच का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही, यह मलत्याग में होने वाली कठिनाई कम करता है।

टॉक्सिंस निकाले

शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर करने के लिए आंवला जूस पिएं। इससे लिवर की कार्यक्षमता सुधरती है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

आंवला जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन सी मौजूद होता है। इसका रोज सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है।

खाली पेट आंवला जूस पीने से आपको ये सभी फायदे मिलते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com