गिलोय, नीम और तुलसी का साथ में सेवन करने से शरीर को जबरदस्त फायदे मिलते हैं। यह जूस कई गंभीर रोगों से बचाव करता है। तो आइए क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से जानते हैं इसके बारे में।
इम्यूनिटी को बनाए मजबूत
इस हर्बल जूस का सबसे बड़ा लाभ है इम्यून सिस्टम की मजबूती। यह सर्दी, खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण से बचाने में मदद करता है। रोजाना सुबह इसका सेवन शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति देता है।
ब्लड शुगर रहे कंट्रोल में
डायबिटीज के मरीजों के लिए यह जूस वरदान है। यह ब्लड में शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है और शुगर स्पाइक्स को रोकने में कारगर है। खाली पेट इसका सेवन करें।
शरीर को करे डिटॉक्स
गिलोय-नीम-तुलसी जूस एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक है। यह शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और ब्लड को शुद्ध करता है। इससे त्वचा साफ, हेल्दी और ग्लोइंग बनती है।
सांस की तकलीफ में राहत
यह जूस फेफड़ों की सेहत सुधारता है और कफ को बाहर निकालता है। अस्थमा, सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं में फायदेमंद है। सांस से जुड़ी परेशानियों के लिए यह एक बेहतरीन हर्बल उपाय है।
तनाव और थकान से राहत
गिलोय और तुलसी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट मानसिक तनाव को कम करने में मदद करते हैं। यह जूस थकान दूर करता है, ऊर्जा बढ़ाता है और दिनभर तरोताजा महसूस कराता है।
पाचन और पेट के लिए उपयोगी
गिलोय-नीम-तुलसी जूस पाचन को दुरुस्त रखता है। यह अपच, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत देता है और पेट को हल्का और स्वस्थ बनाए रखता है। भोजन से पहले इसका सेवन करें।
लिवर को रखे हेल्दी
यह जूस लिवर की सफाई करता है और उसे नुकसान से बचाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट लिवर फंक्शन सुधारते हैं और पाचन में मदद करते हैं, जिससे शरीर को संपूर्ण पोषण मिल पाता है।
गिलोय, नीम और तुलसी का जूस सुबह खाली पेट पिएं। यह बहुत फायदेमंद होता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com