सुबह खाली पेट लहसुन खाना सिर्फ घरेलू नुस्खा नहीं है, इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी हैं। आइए जानते हैं क्या कहती PubMed की रिपोर्ट।
कैंसर से बचाव में मददगार
एक शोध में पाया गया कि जो लोग नियमित रूप से कच्चा लहसुन खाते हैं, उनमें पेट और आंत के कैंसर का खतरा कम होता है।
शुगर और ब्लड प्रेशर में सुधार
राजस्थान में हुई एक रिसर्च के अनुसार, कच्चा लहसुन खाने से मधुमेह, रक्तचाप और रक्त में चर्बी की मात्रा में सुधार देखा गया।
शरीर के अंदर की सफाई
कच्चे लहसुन में ऐसे तत्व होते हैं जो खून को साफ करते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
मांसपेशियों को भी फायदा
एक बड़े अध्ययन में पाया गया कि जो लोग कच्चा लहसुन खाते हैं, उनकी पकड़ और मांसपेशियों की ताकत बेहतर होती है।
कौन लोग इसे खा सकते हैं?
जिन्हें मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल या ब्लड प्रेशर की दिक्कत है, उनके लिए यह घरेलू उपाय मददगार हो सकता है।
कब और कितना खाएं?
रोज सुबह खाली पेट 1 या 2 कली कच्चे लहसुन की खाई जा सकती है। अच्छी तरह चबाकर खाना जरूरी है।
कुछ जरूरी सावधानियां
ज्यादा मात्रा में लहसुन खाने से पेट में जलन या गैस हो सकती है। अगर कोई दवा चल रही हो तो पहले चिकित्सक से पूछ लें।
कच्चा लहसुन खाली पेट खाने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। लेकिन इसे एक पूरक के रूप में ही लें, दवा नहीं समझें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com