सत्तू और दही मिलाकर खाने के क्या फायदे होते हैं?

By Lakshita Negi
16 Jun 2025, 08:00 IST

सत्तू और दही का मिक्सचर हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह एक देसी नुस्खा है, जिससे न सिर्फ शरीर को ठंडक मिलती है बल्कि और भी कई फायदे होते हैं। आइए जानें दही में सत्तू मिलाकर खाने के क्या फायदे होते हैं।

पाचन शक्ति बढ़ाए

सत्तू और दही मिलाकर खाने से पेट हल्का और साफ रहता है। इस मिक्सचर से आंतों की सफाई होती है और कब्ज जैसी प्रॉबलम्स कम होती हैं।

शरीर को ठंडक मिलती है

गर्मियों में सत्तू और दही शरीर को अंदर से ठंडा करते हैं। इसे पीने से लू से भी बचाव होता है और प्यास लगने की दिक्कत भी कम होती है।

वजन घटाने में मददगार

जो लोग वेट कम करना चाहते हैं उनके लिए सत्तू और दही का मिक्सचर बहुत फायदेमंद होता है। इससे पेट भरा रहता है और अनहेल्दी स्नैक्स खाने से बचते हैं।

शरीर को ताकत दे

सत्तू में भरपूर मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है और दही कैल्शियम से भरपूर होता है। दोनों मिलकर मसल्स को मजबूत बनाते हैं और थकान कम करते हैं।

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

इस देसी ड्रिंक से शरीर को अंदर से पोषण मिलता है, जिससे स्किन ग्लोइंग और बाल घने होते हैं। इसे पीने से शरीर डिटॉक्स में भी मदद होती है।

शुगर और बीपी कंट्रोल करे

सत्तू और दही से ब्लड शुगर बैलेंस करने में मदद मिलती है और हाई बीपी भी कंट्रोल रहता है। इस मिक्सचर से हार्ट को फायदा होता है।

एनर्जी का सोर्स

सत्तू और दही का सेवन करने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। यह गर्मियों में कमजोरी या चक्कर जैसी प्रॉब्लम्स से बचाने में मदद करता है।

दही और सत्तू का मिक्सचर हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। आप भी इसका सेवन जरूर आजमाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com