अरबी के पत्ते खाने से क्या फायदे मिलेंगे?

By Shilpy Arya
24 Jun 2025, 18:45 IST

अरबी आलू की तरह ही दिखने वाली पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है। इसके पत्ते भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। लोग अक्सर इनकी सब्जी और पकौड़े बनाकर खाते हैं। लेख में जानें अरबी के पत्ते खाने के फायदे-

बीपी कंट्रोल करे

बीपी के पेशेंट्स को ओमेगा 3 फैटी एसिड के गुणों से भरपूर अरबी के पत्ते खाने चाहिए। इससे उन्हें लाभ मिलेगा।

हीमोग्लोबिन बढ़ाए

अरबी के पत्ते में आयरन अच्छी मात्रा में होता है। इनका सेवन करने से हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है। यह एनीमिया का जोखिम घटाता है।

पाचन सुधारे

अरबी के पत्तों में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। इसके सेवन से पाचन दुरुस्त होता है और कब्ज व अपच जैसी दिक्कतें दूर होती हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए

विटामिन सी होने के कारण अरबी के पत्ते शरीर की इम्यूनिटी को भी बढ़ावा देते हैं। बारिश के मौसम में अक्सर आप जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं। ऐसे में अरबी के पत्ते शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं।

वेट लॉस करे

अपना बढ़ा हुआ वजन कम करने के लिए फाइबर से भरपूर अरबी के पत्ते खाएं। इन्हें खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप ओवरईटिंग से बचते हैं।

त्वचा और बालों के लिए

त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में अरबी के पत्ते लाभकारी होते हैं। यह विटामिन ए, बीटा कैरोटीन और एंटी पंगल गुणों से भरपूर होते हैं।

अरबी के पत्ते खाने से आपको सेहतमंद रहने में मदद मिलेगी। खानपान से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com