ब्राउन शुगर खाने से शरीर में होते हैं ये 7 बदलाव

By Lakshita Negi
27 Jun 2025, 13:45 IST

खाने में मिठास के लिए चीनी का इस्तेमाल हर कोई करता है। आजकल ब्राउन शुगर का इस्तेमाल काफी प्रचलन में है, इसे एक्सरसाइज करने वाले लोग लेते हैं। यह सफेद चीनी से ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। आइए जानें ब्राउन शुगर खाने के क्या फायदे होते हैं।

न्यूट्रिशन से भरपूर

ब्राउन शुगर में मिनरल्स जेसे आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम मौजूद होते हैं, जो इसे सफेद चीनी से ज्यादा फायदेमंद और हेल्दी बनाते हैं।

डाइजेशन में सुधार

ब्राउन शुगर खाने से डाइजेशन का प्रोसेस अच्छा होता है। इससे पेट हल्का रहता है और गैस व कब्ज जैसी दिक्कत से राहत मिलती है।

एनर्जी का अच्छा सोर्स

ब्राउन शुगर शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है। इसे खाने की चीजों में मिलाकर लेने से थकान और कमजोरी नहीं होती है।

सर्दी-खांसी में राहत

गर्म पानी या अदरक के साथ ब्राउन शुगर लेने से गले की खराश और खांसी से राहत मिलती है। यह एक नेचुरल औषधि की तरह काम करती है।

त्वचा में चमक बढ़े

ब्राउन शुगर का सेवन और स्क्रब की तरह इस्तेमाल करने से स्किन की डेड सेल्स कम होती है और चेहरा ग्लोइंग होने लगता है।

ब्लड सर्कुलेशन सुधरे

ब्राउन शुगर खाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। इससे ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स पूरे शरीर में अच्छे से पहुंचते हैं।

पीरियड्स में दर्द से राहत

ब्राउन शुगर और अदरक वाली चाय पीने से महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत मिलती है। यह एक पुराना घरेलू उपाय भी है।

ब्राउन शुगर शरीर के लिए फायदेमंद होती है। इसे सही मात्रा में लें और हेल्दी रहें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com