पेट घटाने के लिए पिएं ये 5 आयुर्वेदिक ड्रिंक्स

By Lakshita Negi
18 Jun 2025, 12:30 IST

आजकल अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण पेट बढ़ना एक आम दिक्कत है। लेकिन आयुर्वेद में ऐसे कई ड्रिंक्स हैं, जो पेट की चर्बी को कम करने में मदद करते हैं। आइए जानें कुछ आयुर्वेदिक ड्रिंक्स जो पेट की चर्बी कम करने में मदद करते हैं।

जीरा पानी पिएं

रातभर एक चम्मच जीरा पानी में भिगो लें, सुबह इसे उबाल कर छान लें और पिएं। यह पेट की सूजन को कम करता है और वेट कम करने की प्रोसेस को तेज करता है।

दालचीनी का पानी

एक गिलास पानी में रातभर दालचीनी भिगों लें और सुबह उबालकर पिएं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और फैट को जल्दी बर्न करने में मदद मिलती है।

त्रिफला चूर्ण और गर्म पानी

त्रिफला शरीर को साफ रखता है और कब्ज को दूर करता है। एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को हल्के गुनगुने पानी के साथ लेने से डाइजेशन अच्छा होता है और पेट कम होता है।

हल्दी वाला पानी

गर्म पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर पीने से शरीर की सूजन कम होती है। हल्दी से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और फैट ब्रेकडाउन में मदद मिलती है।

एलोवेरा जूस पिएं

एलोवेरा जूस को सुबह खाली पेट में पीने से डाइजेशन अच्छा होता है और पेट हल्का महसूस करता है। इससे शरीर के टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद मिलती है और वेट कम होता है।

रोजाना करें सेवन

इन आयुर्वेदिक ड्रिंक्स का असर तभी होगा जब इन्हें नियमित रूप से लिया जाए। डाइट और एक्सरसाइज के साथ इन पेय का सेवन करने से पेट कम करने में मदद मिलेगी।

बिना किसी साइड इफेक्ट के पेट कम करने के लिए आप भी इन नेचुरल आयुर्वेदिक ड्रिंक्स को जरूर आजमाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com