पेट की चर्बी घटाने के लिए इन 4 सब्जियों का रस कारगर

By Lakshita Negi
17 Jun 2025, 12:30 IST

क्या आप भी तेजी से पेट और शरीर की चर्बी कम करना चाहते हैं? वेट कम करने के लिए लोग तरह तरह के उपाय अपनाते हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे सब्जियों के जूस के बारे में बताएंगे, जो पेट की चर्बी कम करने में मदद करेंगे।

लौकी का रस

लौकी का रस डाइजेशन को अच्छा करता है और शरीर को ठंडक देता है। इसमें कैलोरी कम होती है और फाइबर भरपूर होता है, जिससे वेट लॉस करने में मदद मिलती है।

करेले का रस

करेले का रस शरीर की चर्बी पर डायरेक्ट असर करता है। इसमें मौजूद तत्व मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं और फैट को जल्दी बर्न करने में मदद करते हैं।

चुकंदर का रस

चुकंदर का रस खून को साफ करता है और शरीर को एनर्जी देता है। इससे थकान नहीं होती और वेट लॉस की प्रोसेस तेज होती है।

पालक का रस

पालक के रस में भरपूर मात्रा में आयरन और फाइबर होता है। यह पेट को लंबे टाइम तक भरा रखता है जिससे ओवरइटिंग नहीं होती और फैट धीरे-धीरे कम होता है।

पेट की चर्बी पर असर

इन चारों सब्जियों के रस से पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। नियमित इनका सेवन करने से पेट अंदर होने लगता है और शरीर लाइट फील करता है।

सुबह खाली पेट पीना फायदेमंद

अगर आप इन जूस को सुबह खाली पेट पीते हैं, तो इनका असर और भी जल्दी दिखने लगेगा। यह शरीर को डिटॉक्स करके फैट बर्निंग को तेज करता है।

इन सब्जियों के रस को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करें और फर्क देखें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com