आजकल गलत लाइफस्टाइल, तनाव, धूम्रपान, शराब और खराब खानपान के कारण पुरुषों में बांझपन की समस्या आम हो गई है। इससे स्पर्म क्वालिटी और लिबिडो पर असर पड़ता है। इसका असर उनके पिता बनने की क्षमता पर भी होता है। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दीक्षा भावसार सवालिया के अनुसार कुछ खास चीजों को डाइट में शामिल कर प्रजनन क्षमता को बेहतर किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं इस बारे में।
गाय का दूध फर्टिलिटी बढ़ाए
गाय का दूध प्राकृतिक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह टेस्टोस्टेरोन लेवल को संतुलित करता है और स्पर्म क्वालिटी सुधारने में मदद करता है। रोजाना एक गिलास गाय का दूध पीना फर्टिलिटी को बेहतर बना सकता है।
गाय का घी भी फायदेमंद है
गाय के घी में मौजूद हेल्दी फैट्स शरीर की कमजोरी दूर करते हैं और स्टैमिना बढ़ाते हैं। यह पुरुषों की प्रजनन क्षमता को भी बेहतर बनाता है।
शहद का सेवन करें रोजाना
शहद एक प्राकृतिक एनर्जी बूस्टर है। यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ लिबिडो को भी बढ़ाता है। रोज सुबह गर्म पानी के साथ एक चम्मच शहद लेना प्रजनन क्षमता में सुधार लाने में मदद कर सकता है।
आंवला से बढ़ेगा टेस्टोस्टेरोन
आंवला में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है, जो टेस्टोस्टेरोन लेवल को बैलेंस करता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ-साथ स्पर्म की क्वालिटी और गिनती दोनों को बेहतर बनाने में कारगर होता है।
कद्दू के बीज
कद्दू के बीज में जिंक, मैग्नीशियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं। ये सभी पोषक तत्व स्पर्म काउंट और मोटिलिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। दिन में एक मुट्ठी बीज खाने से फर्टिलिटी में सुधार होता है।
अखरोट से बढ़ेगा स्टैमिना
अखरोट में मौजूद हेल्दी फैट्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पुरुषों में ब्लड सर्कुलेशन सुधारते हैं। यह यौन शक्ति और स्टैमिना दोनों को बढ़ाने में सहायक है। नियमित रूप से अखरोट खाने से स्पर्म की क्वालिटी बेहतर होती है।
क्यों जरूरी है इन फूड्स का सेवन?
ये फूड्स सिर्फ फर्टिलिटी ही नहीं, बल्कि स्टैमिना और लिबिडो को भी बढ़ाते हैं। इनका सेवन करने से सेक्स ड्राइव बेहतर होती है और शरीर ज्यादा ऊर्जा से भर जाता है। प्राकृतिक तरीके से पुरुष शक्ति में सुधार होता है।
अगर फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं ज्यादा गंभीर हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें। ये फूड्स सपोर्ट करते हैं, लेकिन संपूर्ण इलाज का विकल्प नहीं हैं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com