खान-पान में गड़बड़ी के संकेत

By Shilpy Arya
06 May 2025, 14:00 IST

खान-पान बिगड़ने पर आपका शरीर कुछ खास प्रकार के संकेत देता है। इनसे आप यह पता कर सकते हैं कि आपको अपनी डाइट सुधारने के जरूरत है। लेख में जानें खान-पान में गड़बड़ी के संकेत-

हाई बीपी

खाने में नमक की मात्रा ज्यादा लेने से शरीर में सोडियम बढ़ता है। इसके कारण आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

वेट गेन

फैट या कार्ब्स का सेवन करने से वे आसानी से नहीं पचते हैं, जो वजन बढ़ने की वजह बनते हैं। आपको प्रोटीन और कैलोरी से भरपूर भोजन लेना चाहिए।

अधिक बीमार पड़ना

कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग जल्दी बीमार पड़ते हैं। यह विटामिन सी की कमी से होता है।

बाल झड़ना

खान-पान में गड़बड़ी होने पर आपको बालों से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं। प्रोटीन और फोलिक एसिड से भरपूर डाइट लें।

एक्ने

शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की कमी से कील-मुहांसे होने लगते हैं। साथ ही, यह स्किन ड्राईनेस का कारण बनता है। भरपूर पानी न पीना भी इसका एक कारण होता है।

नींद में कमी

कैफीन ज्यादा लेने से आपकी नींद प्रभावित होती है। यह समस्या इंसुलिन का संतुलन बिगड़ने की वजह से भी होती है।

सिरदर्द

सिरदर्द की समस्या अधिकतर गैस और अपच होने पर होती है। ज्यादा ऑयली फूड खाने से वो आसानी से पच नहीं पाते।

खान-पान में गड़बड़ी होने पर आपको ये लक्षण दिखते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com