मूंगफली का मक्खन सर्दियों में खूब खाया जाता है। लेकिन क्या यह गर्मियों में भी इसे खाना सही है या नहीं? आइए इस बारे में जानें कि गर्मियों में मूंगफली का मक्खन खाना सही होता है या नहीं।
प्रोटीन और एनर्जी का सोर्स
मूंगफली का मक्खन प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और फाइबर से भरपूर होता है। इसे खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और लंबे टाइम तक भूख को कंट्रोल करता है।
गर्मी बढ़ा सकता है
मूंगफली की तासीर गर्म होती है। गर्मी में इसका ज्यादा सेवन करने से शरीर में गर्माहट बढ़ सकती है, जिससे पसीना, एक्ने और एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है।
सीमित मात्रा में खाएं
अगर आप गर्मियों में मूंगफली का मक्खन खाना चाहते हैं, तो इसकी मात्रा सीमित रखें। दिन में एक चम्मच पर्याप्त है, खासकर सुबह या नाश्ते में।
ठंडी चीजों के साथ खाएं
मूंगफली के मक्खन के साथ फल, दही या स्मूदी जैसे ठंडे तत्व मिलाकर खाने से शरीर में बैलेंस बना रहता है और गर्मी का असर कम हो जाता है।
वजन बढ़ सकता है
इसमें फैट और कैलोरी ज्यादा होती है। बिना कैलोरी का ध्यान रखें अगर इसका सेवन रोज करते हैं, तो वेट बढ़ाने की संभावना हो सकती है।
हाई प्रोटीन डाइट
अगर आप वर्कआउट करते हैं या हाई प्रोटीन डाइट पर हैं, तो सीमित मात्रा में मूंगफली का मक्खन गर्मियों में भी फायदेमंद हो सकता है।
एलर्जी व डाइजेशन में दिक्कत
डाइटिशियन प्राची छाबरा जी ने बताया, जिन लोगों को मूंगफली से एलर्जी है या जिन्हें गर्म चीजें सूट नहीं करती उनको गर्मियों में इसका सेवन करने से पहले सावधानी रखनी चाहिए।
गर्मी में मूंगफली का मक्खन लिमिट में खाया जाए तभी सुरक्षित है, लेकिन ज्यादा खाने से दिक्कत हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com