फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन क्या खाली पेट सुबह फल खाना सही है? आइए आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर रेखा राधामोनी से जानते हैं इस बारे में।
एक्सपर्ट की राय
डॉ. रेखा राधामोनी की मानें तो सुबह के समय फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए खाली पेट फल खाने से पहले समय और शरीर की प्रकृति का ध्यान रखना जरूरी है।
सुबह ठंडा समय और फल की तासीर
सुबह का समय नम और ठंडा होता है। फल भी ठंडे और नम होते हैं। यह शरीर में कफ बढ़ाते हैं, जिससे जुकाम, एलर्जी और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
फल मीठे और भारी होते हैं
फल स्वाद में मीठे और भारी होते हैं। सुबह पाचन अग्नि कमजोर होती है। इस समय फल खाने से वे पच नहीं पाते और पेट भारीपन, गैस या अपच हो सकती है।
सुबह 6 से 10 बजे न खाएं फल
इस समय शरीर में कफ का प्रभाव ज्यादा होता है। फल और कफ दोनों ठंडे तत्व हैं। ऐसे में फल खाने से बलगम, नाक बंद और सांस की समस्या बढ़ सकती है।
सूर्य की तरह बढ़ती है पाचन अग्नि
पाचन अग्नि सूर्य की गति से जुड़ी होती है। सुबह सूरज की रोशनी कम होती है, ऐसे में अग्नि भी कमजोर होती है। फल पचने के लिए पर्याप्त अग्नि नहीं मिल पाती।
फल खाने का सही समय
फल खाने का सही समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच होता है। यह पित्त काल होता है जब पाचन सबसे मजबूत होता है और फल आसानी से पचते हैं।
नाश्ते में क्या खाएं?
नाश्ते में गर्म, हल्का और ताजा पका हुआ खाना चुनें। जैसे- दलिया, मूंग दाल का पैनकेक, दम किया सेब या चने के आटे का चीला। ये आसानी से पचते हैं और शरीर को ऊर्जा देते हैं।
आयुर्वेद के अनुसार, सुबह फल खाना पाचन और स्वास्थ्य दोनों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com