गर्मियों में खजूर खाने से क्या होता है?

By Deepak Kumar
10 Apr 2025, 11:35 IST

खजूर एक बहुत ही पौष्टिक फल है जो हमें ताकत और सेहत देता है। आमतौर पर खजूर सर्दियों में खाया जाता है क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। लेकिन अगर इसे सही तरीके से खाया जाए तो गर्मियों में भी यह बहुत फायदेमंद हो सकता है।

डायटीशियन से जानें

डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा के अनुसार, गर्मियों में खजूर का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए, जिससे शरीर को लाभ मिले। तो आइए जानते हैं इस मौसम में भी खजूर खाने से क्या होता है।

पोषक तत्वों से भरपूर खजूर

खजूर में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन भरपूर होता है। ये सभी तत्व शरीर को हेल्दी और एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करते हैं।

कब्ज में राहत

गर्मियों में खजूर खाने से कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। खजूर में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और मल त्याग को आसान बनाता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

खजूर में भरपूर कैल्शियम होता है जो हड्डियों और जोड़ों को मजबूती देता है। गर्मियों में भी सीमित मात्रा में इसका सेवन हड्डियों को मजबूत बना सकता है।

महिलाओं के लिए लाभकारी

आयरन से भरपूर खजूर महिलाओं के लिए खास फायदेमंद है। यह शरीर में खून की कमी को दूर करता है और कमजोरी को कम करने में सहायक होता है।

दिल के लिए फायदेमंद

खजूर दिल की सेहत के लिए भी अच्छा होता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

गर्मी में खजूर ऐसे खाएं

डायटीशियन के अनुसार, गर्मी में खजूर भिगोकर या ठंडे दूध के साथ लेना ज्यादा फायदेमंद होता है। दिन में 2-3 खजूर से ज्यादा न खाएं। सही मात्रा और तरीका अपनाएं।

गर्मियों में भी खजूर खाना बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन इसका सेवन ज्यादा न करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com