दूध पीना सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है, लेकिन अक्सर लोगों में खाली पेट दूध पीने को लेकर भ्रांतियां रहती हैं। आइये जानते हैं सुबह खाली पेट दूध पीना चाहिए या नहीं?
दूध के पोषक तत्व
कैल्शियम विटामिन डी राइबोफ्लेविन फॉस्फोरस मैग्नीशियम
खाली पेट दूध पीना चाहिए या नहीं ?
अगर आपकी पाचन शक्ति मजबूत है तो आप सुबह खाली पेट दूध पी सकते हैं, लेकिन कुछ मामलों में खाली पेट इसका सेवन करने से पाचन तंत्र और कफ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
एलर्जी
सुबह खाली पेट दूध पीना एलर्जी की समस्या को बढ़ा सकता है। अगर आप पहले सी ही एलर्जी से परेशान हैं तो ऐसे में खाली पेट दूध पीने के सेवन से परहेज करें।
पाचन संबंधी समस्या
कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों में सुबह खाली पेट दूध हजम होने में समय लगता है। ऐसे में उन्हें पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, अपच और पेट फूलने की भी समस्या हो सकती है।
ठंडा दूध पिएं
अगर आप सुबह खाली पेट दूध का सेवन करते हैं तो ऐसे में गर्म दूध के बजाय ठंडा दूध पिएं। इसे पीने से कब्ज और अपच जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।
कब पीना चाहिए दूध
आयुर्वेद के अनुसार सुबह खाली पेट दूध का सेवन करना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। दूध पीने का सही समय रात को माना गया है। रात में सोने से पहले दूध पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।
सुबह खाली पेट दूध पीना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com