प्रेग्नेंसी में तरबूज खाना चाहिए या नहीं? डॉक्टर से जानें

By Deepak Kumar
27 Jun 2025, 10:30 IST

गर्मियों में तरबूज स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। लेकिन क्या प्रेग्नेंसी में इसका सेवन सुरक्षित है? आइए, दिल्ली स्थित सीके बिरला की गायनाकोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सुहाग से जानते हैं इस बारे में।

डॉक्टर के अनुसार

डॉ. प्रियंका सुहाग के अनुसार, प्रेग्नेंसी के दौरान तरबूज का सेवन करना बिल्कुल सुरक्षित है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे आयरन, जिंक, कैल्शियम, विटामिन A और फाइबर मां और बच्चे दोनों के विकास में सहायक होते हैं।

एसिडिटी और जलन से राहत

प्रेग्नेंसी के दौरान एसिडिटी और सीने में जलन आम है। तरबूज की ठंडी तासीर और फाइबर कंटेंट इन समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं।

शरीर को रखे हाइड्रेटेड

तरबूज में 90% से ज्यादा पानी होता है, जिससे गर्मियों में शरीर हाइड्रेट रहता है। यह डिहाइड्रेशन और थकावट से बचाने में उपयोगी है।

सूजन से राहत दिलाता है

गर्भावस्था में पैरों और हाथों में सूजन आम होती है। तरबूज नसों में ब्लड फ्लो बेहतर बनाता है, जिससे सूजन कम होती है और आराम महसूस होता है।

इम्युनिटी को बनाए मजबूत

तरबूज में विटामिन C और मिनरल्स होते हैं जो प्रेग्नेंसी के दौरान इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। यह वायरल बुखार और अन्य संक्रमणों से सुरक्षा देता है।

मांसपेशियों और हड्डियों में आराम

तरबूज खाने से शरीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम मिलता है, जो मांसपेशियों की ऐंठन और हड्डियों के दर्द को कम करने में मदद करता है।

कितनी मात्रा में खाएं तरबूज?

डॉक्टर्स के अनुसार, प्रेग्नेंसी में रोजाना 300-400 ग्राम ताजा तरबूज खाना सुरक्षित है। कटे हुए या फ्रिज में रखे तरबूज से बचें और केवल ताजा फल खाएं।

तरबूज न सिर्फ मां को राहत देता है, बल्कि गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास के लिए भी जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com