गर्मी में तरबूज खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आमतौर पर लाल तरबूज खाया जाता है, लेकिन पीला तरबूज भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आइए जानते हैं दोनों में से कौन-सा ज्यादा फायदेमंद है?
लाल या पीला तरबूज
पीले तरबूज में कैलोरी कम और मिठास अधिक होती है। वहीं लाल तरबूज आसानी से मिलता है और ठंडक देने में मदद करता है। दोनों ही सेहत के लिए लाभकारी हैं।
पीले तरबूज के फायदे
पीला तरबूज बीटा-कैरोटीन से भरपूर होता है, जो आंखों की सेहत के लिए अच्छा है। इसमें अधिक मिठास होती है और यह पेट के लिए भी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
पाचन में मददगार तरबूज
तरबूज में फाइबर होता है जो पाचन को मजबूत बनाता है। यह गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत देने में सहायक है। इसे गर्मियों की डाइट में शामिल करें।
शरीर को ठंडक देता है
तरबूज की तासीर ठंडी होती है और यह शरीर को अंदर से ठंडा करता है। गर्मियों में इसकी मात्रा बढ़ाने से पेट की गर्मी कम होती है और शरीर हल्का महसूस करता है।
इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक
तरबूज में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। इसे नियमित रूप से खाने से कई मौसमी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
वजन घटाने में मददगार
तरबूज में पानी और फाइबर दोनों अधिक मात्रा में होते हैं। यह पेट भरने में मदद करता है, जिससे ओवरईटिंग नहीं होती। वेट लॉस डाइट में इसे शामिल करना फायदेमंद रहेगा।
स्किन को बनाएं ग्लोइंग
तरबूज त्वचा को हाइड्रेट करता है और ग्लोइंग बनाता है। इसके सेवन से स्किन सॉफ्ट, फ्रेश और चमकदार रहती है। यह गर्मी में स्किन की जलन और खुजली से भी राहत देता है।
लाल और पीला दोनों तरबूज सेहत के लिए लाभकारी हैं। गर्मियों में इन्हें अपनी डाइट में शामिल करें और पेट, त्वचा व वजन से जुड़ी समस्याओं से राहत पाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com