इन लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है प्रोटीन पाउडर, जानें

By Lakshita Negi
24 Jun 2025, 18:00 IST

प्रोटीन पाउडर को हेल्दी माना जाता है। इसका सेवन जिम और वर्कआउट करने वाले लोग बहुत ज्यादा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता ? आइए जानें किन लोगों को प्रोटीन पाउडर का सेवन नहीं करना चाहिए।

क्या है प्रोटीन पाउडर?

प्रोटीन पाउडर दूध, सोया या अन्य सोर्स से तैयार किया जाता है। इससे मसल्स बनाने और वेट बढ़ाने में मदद मिलती है, लेकिन यह सबके लिए सही नहीं होता है।

किडनी पेशेंट्स के लिए खतरनाक

जिन लोगों को किडनी की दिक्कत है, उनको प्रोटीन पाउडर से दूर रहना चाहिए। ज्यादा प्रोटीन किडनी पर प्रेशर डालता है जिससे दिक्कत बढ़ सकती है।

लिवर के मरीजों के लिए खतरनाक

अगर आपको लिवर से संबंधित दिक्कत है, तो प्रोटीन पाउडर लेना खतरनाक हो सकता है। यह लिवर को और थका सकता है और टॉक्सिन्स को फिल्टर करने में रुकावट करता है। 

हार्मोन डिसबैलेंस बढ़ा सकता है

कुछ प्रोटीन सप्लीमेंट्स में स्टेरॉइड्स या हार्मोनल घटक होते हैं। अदर हार्मोनल डिसबैलेंस की दिक्कत है, तो इसका सेवन करने से परेशानी बढ़ सकती है।

एलर्जी में दिक्कत

अगर आपको दूध, सोया या किसी भी इंग्रीडिएंट से एलर्जी है, तो प्रोटीन पाउडर से स्किन रिएक्शन, पेट दर्द या सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।

प्रेगनेंसी में प्रोटीन पाउडर खतरनाक

प्रोटीन पाउडर बच्चों और प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए अच्छा नहीं होता है। इसमें मौजूद केमिकल्स और प्रिजर्वेटिव्स हेल्थ पर खराब असर डाल सकते हैं।

जरूरत से ज्यादा खतरनाक

अगर बिना जरूरत के ज्यादा प्रोटीन लिया जाए तो यह शरीर में फैट की तरह जमा हो सकता है और डाइजेस्टिव सिस्टम पर असर डाल सकता है।

प्रोटीन पाउडर को डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com