मोठ की दाल खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसे खाने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियां दूर होती हैं। आइये जानते हैं मोठ की दाल खाने से सेहत को होने वाले कुछ फायदों के बारे में।
मोठ दाल के पोषक तत्व

मैग्नीशियम

प्रोटीन

आयरन

नियासिन

विटामिन बी 6

पेट के लिए फायदेमंद
मोठ दाल में फाइबर की प्रचुरता होती है, जो कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से बचाने में मददगार होती है। यह दाल खाने से पाचन संबंधी समस्याएं भी ठीक हो सकती हैं।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
मोठ की दाल खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। यह दाल कैल्शियम और फॉसफोरस से भरपूर होती है, जो हड्डियों की कई समस्याओं से बचाने में कारगर साबित होती है।
वजन घटाए
वजन कम करने के लिए भी आप इसे खा सकते हैं। यह फाइबर और प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है, जो मसल्स बढ़ाने और मेटाबॉलिज्म अच्छा करने के साथ ही वजन घटाने में मदद करती है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
कमजोर इन्यूनिटी वाले लोगों के लिए यह दाल काफी फायदेमंद होती है। इसमें जिंक की प्रचुरता होती है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है, जिससे शरीर संक्रमण से लड़ने में सक्षम बनता है।
हार्ट के लिए फायदेमंद
यह दाल आपको हार्ट की भी कई समस्याओं से बचाने में भी कारगर साबित होती है। इसमें मिलने वाले पोषक तत्व आपके ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को घटाकर कार्डियोवैस्कुलर डिजीज से बचाते हैं।
मोठ की दाल खाने से सेहत को ये सभी फायदे आसानी से मिल सकते हैं। सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com