कलौंजी के बीज बहुत छोटे होते हैं। इनको निगेला या ब्लैक सीड्स के नाम से भी जाना जाता है। इसे खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं, लेकिन आज हम जानेंगे की कलौंजी के बीज खाने से गट को क्या फायदे होते हैं।
पेट को हेल्दी रखना क्यों जरूरी?
डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखने से पूरी शरीर हेल्दी रहता है। पेट में गड़बड़ी से सूजन व कमजोरी की दिक्कत शुरू हो जाती है।
कलौंजी कैसे मददगार?
कलौंजी में मौजूद फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पेट की सफाई में मदद करते हैं। इसे खाने से गैस, कब्ज और सूजन को कम करने में भी मदद मिलती है।
गैस और अपच से राहत
कलौंजी के बीज गैस को होने से रोकते हैं और खाने को जल्दी डाइजेस्ट करने में भी मदद करते हैं। इसे खाने से अपच और भारीपन की दिक्कत से आराम मिलता है।
पेट की सूजन कम करे
जिन लोगों को पेट में बार-बार सूजन की दिक्कत होती है, उनके लिए कलौंजी का नियमित सेवन फायदेमंद हो सकता है। इससे आंतों की सूजन और जलन को कम करने में भी मदद मिलती है।
कब्ज से राहत
कलौंजी में मौजूद नेचुरल रेशे डाइजेशन को तेज करते हैं। इसका सेवन करने से कब्ज दूर होती है और मल त्याग करने में आसानी होती है, जिससे पेट हल्का रहता है।
कैसे करें सेवन?
सुबह खाली पेट हल्के गुनगुने पानी के साथ आधा चम्मच कलौंजी खाना फायदेमंद होता है। इसे दही या शहद में मिलाकर भी खाया जा सकता है।
सही मात्रा में करें सेवन
ज्यादा मात्रा में कलौंजी का सेवन करने से पेट में जलन और गैस की दिक्कत हो सकती है। प्रेग्नेंसी में या किसी बीमारी में इसे खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
कलौंजी के बीज पेट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। सही मात्रा में सेवन करें और इसका लाभ आजमाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com