सोया सॉस एक चाइनीज सॉस है, जो गेहूं और सोया से बनती है। यह आजकल हर देश में डिश के फ्लेवर को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होती है। आइए इस स्टोरी में जानते हैं इसके फायदे और नुकसान के बारे में।
क्यों होता है इसका इस्तेमाल?
सोया सॉस को खासतौर पर चाइनीज खाने में फ्लेवर और कलर के लिए डाला जाता है। यह डिश का स्वाद और आकर्षण बढ़ाता है।
सोया सॉस में क्या होता है?
15 mL सोया सॉस में 15 कैलोरी, 1 ग्राम कार्ब्स, और 900 मिली सोडियम होता है। साथ ही इसमें 1 ग्राम प्रोटीन भी पाया जाता है।
ज्यादा सोडियम से हो सकता है नुकसान
सोया सॉस में बहुत ज्यादा सोडियम होता है, जो ब्लड प्रेशर और शरीर के दूसरे फंक्शन में मदद करता है। लेकिन ज्यादा सेवन से ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
पाचन के लिए फायदेमंद
सोया सॉस पाचन में मदद करती है। यह गैस्ट्रिक जूस को बढ़ाकर पेट की सेहत बनाए रखती है और पाचन को बेहतर बनाती है।
एंटी-ऑक्सिडेंट गुण
सोया सॉस में फ्लेवोनॉयड्स होते हैं, जो एंटी-ऑक्सिडेंट की तरह काम करते हैं। यह शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
एलर्जी से बचाव
सोया सॉस में एंटी-एलर्जिक गुण होते हैं, जो एलर्जी के लक्षणों को कम कर सकते हैं। हालांकि, जिन लोगों को सोया सॉस से एलर्जी हो उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए।
साइड इफेक्ट का खतरा
सोया सॉस में अजीनोमोटो जैसे तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसका ज्यादा सेवन करने से लत लग सकती है और स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
सोया सॉस का सेवन कभी-कभी और सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। ज्यादा इस्तेमाल से इसके साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इससे एलर्जी होने पर डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसका इस्तेमाल करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com