लोग कहते हैं दिनभर पानी पीते रहो, लेकिन क्या वाकई हर समय पानी पीते रहना जरूरी है? या यह आदत आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है? आइए PubMed की रिपोर्ट से जानते हैं सही जानकारी।
पानी क्यों जरूरी है?
पानी शरीर के हर अंग को सही से काम करने में मदद करता है। यह पाचन, ब्लड सर्कुलेशन, टॉक्सिन्स निकालने और तापमान कंट्रोल में अहम भूमिका निभाता है।
ज्यादा पानी पीना कितना सही है?
रिसर्च कहती है कि शरीर को रोजाना करीब 2–3 लीटर पानी की जरूरत होती है, लेकिन यह हर व्यक्ति की उम्र, वजन और गतिविधियों पर निर्भर करता है।
हर समय पानी पीना जरूरी है?
हर थोड़ी देर में पानी पीते रहना जरूरी नहीं। प्यास लगना शरीर का प्राकृतिक संकेत है। प्यास लगे तब ही पानी पीना सबसे बेहतर तरीका है।
ज्यादा पानी पीने से नुकसान
बहुत ज्यादा पानी लगातार पीने से इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ सकता है। इससे हायपोनेट्रेमिया जैसी स्थिति हो सकती है जो खतरनाक है।
कौन लोग ज्यादा ध्यान रखें?
बुज़ुर्ग, हाइपरटेंशन या किडनी की समस्या वाले लोग बहुत ज्यादा या बहुत कम पानी न पिएं। उन्हें डॉक्टर की सलाह से हाइड्रेशन रखना चाहिए।
कॉफी और जूस
सिर्फ पानी ही असली हाइड्रेशन देता है। जूस, कॉफी या सोडा में शुगर और कैफीन होती है जो शरीर को डिहाइड्रेट भी कर सकती है।
सही तरीका क्या है पानी पीने का?
सुबह उठते ही एक गिलास पानी, हर भोजन से पहले और प्यास लगने पर पानी पिएं। एक्सरसाइज और गर्मियों में थोड़ा अधिक पीना चाहिए।
हर समय पानी पीना जरूरी नहीं, लेकिन पर्याप्त मात्रा में रोज पानी पीना जरूरी है। प्यास लगे तब जरूर पिएं और शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com