खून साफ करने के लिए क्या करें?

By Aditya Bharat
30 Apr 2025, 14:30 IST

शरीर में ऑक्सीजन, हार्मोन और पोषक तत्वों के सर्कुलेशन में खून अहम भूमिका निभाता है। गंदा खून कई बीमारियों और त्वचा समस्याओं को जन्म दे सकता है। आइए क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से जानते हैं खून साफ करने के तरीके।

खूब पानी पिएं

पानी किडनी को एक्टिव करता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। हर दिन 8-10 गिलास पानी पीना शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।

कॉफी का सेवन करें

कॉफी लिवर फंक्शन को बेहतर बनाती है और एंटी-ऑक्सीडेंट्स प्रदान करती है। यह खून को साफ रखने में मदद करती है, लेकिन सीमित मात्रा में ही लें।

सेब को डाइट में शामिल करें

सेब में मौजूद फाइबर और पोषक तत्व पाचन सुधारते हैं और टॉक्सिन्स बाहर निकालते हैं। रोजाना एक सेब शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

गोभी और ब्रोकली खाएं

ब्रोकली, फूलगोभी और ब्रसेल्स स्प्राउट्स एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। यह शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं और खून को डिटॉक्स करते हैं।

ग्रीन टी पिएं

ग्रीन टी लिवर की कार्यक्षमता बढ़ाती है और शरीर से फैट को कम करती है। यह एक असरदार प्राकृतिक डिटॉक्स ड्रिंक है, जिसे रोजाना पी सकते हैं।

ब्लूबेरी से करें दिन की शुरुआत

ब्लूबेरी एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा सोर्स है। यह लिवर को हेल्दी रखने में मदद करती है। आप इसे स्मूदी, दलिया या दही में मिला सकते हैं।

अदरक की चाय है फायदेमंद

अदरक वाली चाय टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करती है। इसका मूत्रवर्धक प्रभाव किडनी को एक्टिव करता है और शरीर को अंदर से साफ करता है।

मछली में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन लिवर और किडनी के लिए लाभकारी हैं। सप्ताह में 2 बार इसका सेवन शरीर को डिटॉक्स करता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com