सर्दियों का मौसम आते ही लोग ड्राई फ्रूट्स का सेवन शुरू करते हैं। मिलावट के दौर में हर खाने की चीज नकली आने लगी है। लेख में विस्तार से जानें असली और नकली किशमिश की पहचान करने के टिप्स-
नमी से पहचानें
किशमिश असली है या नकली, इस बात की पहचान करने के लिए आप यह चेक कर सकते हैं कि किशमिश अधिक गीली न हों। नकली किशमिश अधिक गीली होती है।
रंग देखें
असली किशमिश की एक बहुत बड़ी पहचान यह भी है कि किशमिश के हर दाने का रंग अलग-अलग होगा। असली किशमिश एक जैसे नहीं दिखेगी।
रगड़कर देखें
यह मिलावटी और नकली खाने की चीज को पहचानने का यह सबसे आसान तरीका है। 2 से 3 किशमिश के दाने लेकर उन्हें रगड़कर देखें। नकली किशमिश की रंग छूटने लगेगा।
स्वाद है पहचान
किशमिश का स्वाद उसके असली होने की सबसे बड़ी पहचान होता है। असली किशमिश हल्की खट्टी और मीठी होती है। यह सिर्फ मीठी या खट्टी नहीं होती। यह इसके नकली होने का संकेत है।
स्मेल चेक करे
किशमिश को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिए उनमें कैनोला ऑयल का छिड़काव होता है। लेकिन, इसका असर कम होने पर अजीब सी स्मेल आने लगती है।
किशमिश असली है या नकली, इसे पहचानने के लिए ये सभी तरीके अपनाएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com