गर्मियों में इस तरह खाएं खरबूजा, नहीं बढ़ेगा Blood Sugar

By Aditya Bharat
17 Apr 2025, 07:00 IST

खरबूजा गर्मियों में ठंडक देने वाला स्वादिष्ट फल है। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है और लू से भी बचाता है। डायबिटीज के मरीज भी खरबूजा खा सकते हैं लेकिन न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट और फ‍िटनेस एक्‍सपर्ट पायल अस्‍थाना द्वारा बताए तरीके से।

पोषण से भरपूर फल

इसमें विटामिन C, B6, K, फाइबर, फोलेट, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये इम्यूनिटी बढ़ाने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने में मदद करते हैं।

डायबिटीज में खा सकते हैं खरबूजा?

खरबूजे में मौजूद शुगर प्राकृतिक होती है। इसका स्वाद मीठा होता है लेकिन यह ब्लड शुगर को अचानक नहीं बढ़ाता, क्योंकि इसमें 95% पानी होता है।

डायबिटीज में कितना खरबूजा खाएं?

अगर डायबिटीज है तो दिन में एक छोटा बाउल खरबूजा खा सकते हैं। ध्यान रखें कि इसका सेवन सीमित मात्रा में और मील्स से अलग करें।

ग्लाइसेमिक इंडेक्स क्या कहता है?

खरबूजे का GI स्कोर लगभग 65 है, जो मीडियम रेंज में आता है। इसका मतलब है कि यह धीरे-धीरे शुगर रिलीज करता है, जिससे शुगर स्पाइक नहीं होता।

कैसे और कब खाएं खरबूजा?

खरबूजे को मील्स के साथ न खाएं। इसे मिड-मील स्नैक की तरह खाएं। ऊपर से नमक या मसाला न डालें, ताकि इसके सारे पोषक तत्व बरकरार रहें।

प्रेग्नेंसी में खरबूजा फायदेमंद है

प्रेग्नेंसी में भी खरबूजे का सेवन सुरक्षित है। इसमें फोलेट ज्यादा होता है जो वॉटर रिटेंशन से बचाता है और जेस्टेशनल हाइपरटेंशन से राहत मिल सकती है।

वर्कआउट के बाद खाएं खरबूजा

वर्कआउट के बाद शरीर को हाइड्रेट करने और एनर्जी देने के लिए खरबूजा एक अच्छा ऑप्शन है। इसका हाई वॉटर कंटेंट शरीर को ठंडा और फ्रेश रखता है।

सीमित मात्रा में खाने पर खरबूजा ब्लड शुगर नहीं बढ़ाता। इसमें 13 ग्राम प्राकृतिक शुगर होती है जो धीरे-धीरे डाइजेस्ट होती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com