किडनी स्टोन को गलाने में मदद करते हैं ये 5 देसी जूस

By Aditya Bharat
26 Jun 2025, 18:30 IST

किडनी में पथरी यानी स्टोन एक आम समस्या है। लेकिन कुछ घरेलू देसी जूस इसे नैचुरली तोड़ने और बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। आइए PubMed की रिपोर्ट से जानते हैं।

नींबू पानी

नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो कैल्शियम ऑक्सलेट जैसे स्टोन्स को घुलने में मदद करता है। रोज सुबह गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीना फायदेमंद होता है।

नारियल पानी

नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है और यूरिन को पतला करता है। इससे स्टोन बाहर निकलने में आसानी होती है और नए स्टोन बनने का खतरा भी कम होता है।

अनार का रस

अनार के रस में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह किडनी की कार्यक्षमता को सुधारता है और स्टोन से होने वाली जलन में राहत देता है।

तुलसी का रस

तुलसी यूरिन में यूरिक एसिड के लेवल को संतुलित करती है। इसके पत्तों का रस या काढ़ा पथरी को छोटे टुकड़ों में तोड़ने में सहायक माना जाता है।

गन्ने का रस

गन्ने का रस यूरिन की मात्रा बढ़ाता है और यूरिनरी ट्रैक्ट को साफ रखने में मदद करता है। यह इंफेक्शन से भी बचाता है, जो अक्सर स्टोन के कारण होता है।

भरपूर पानी पीना भी जरूरी है

सिर्फ जूस ही नहीं, दिनभर खूब पानी पीना जरूरी है। ज्यादा यूरिन बनने से किडनी स्टोन बाहर निकलने की संभावना बढ़ जाती है।

क्या कहती है साइंस?

मेडिकल साइटों पर कई रिसर्च में नींबू, संतरा और नारियल जैसे रसों को स्टोन को रोकने और घटाने में प्रभावी पाया गया है।

अगर स्टोन बड़ा है या बार-बार बनता है, तो डॉक्टर की सलाह जरूरी है। घरेलू उपाय छोटे स्टोन्स के लिए मददगार हो सकते हैं, लेकिन निगरानी जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com