अमरूद या सेब: किसमें है ज्यादा दम? जानिए

By Lakshita Negi
04 Feb 2025, 12:00 IST

जब हेल्थ की बात होती है, तो फलों को बहुत अच्छा माना है। फलों में सेब और अमरूद भी होते हैं, लेकिन इन दोनों में से ज्यादा अच्छा कौन है ये सवाल आपके मन में भी जरूर आता होगा। वैसे तो दोनों ही फलों के अपने फायदे है। आज इस लेख में हम जानेंगे की इन दोनों में से किसे खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।

अमरूद और सेब में न्यूट्रिएंट्स

अमरूद और सेब दोनों में ही न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, लेकिन इनके फायदे अलग होते हैं। अमरूद में विटामिन सी होता है और सेब में फाइबर। एक इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और एक गट हेल्थ को।

इम्यूनिटी के लिए सेब या अमरूद?

इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए अमरूद ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर को इंफेक्शन से बचने में मदद करती है। इसलिए अमरूद और सेब में से अमरूद इम्यूनिटी के लिए अच्छा है।

डाइजेशन के लिए सेब या अमरूद?

डाइजेशन को अच्छा करने के लिए अमरूद और सेब दोनों में से सेब में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। जिससे कब्ज की प्रॉब्लम दूर करने में मदद मिलती है। सेब खाने से गैस की दिक्कत से भी आराम दिलाता है।

डायबिटीज के लिए सेब या अमरूद?

डायबिटीज के लिए अमरूद अच्छा माना जाता है, इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। सेब भी हेल्दी होता है, लेकिन इसमें नेचुरल शुगर बहुत ज्यादा होती है, जो डायबिटीज के लिए खतरनाक हो सकता है।

वेट लॉस के लिए अमरूद या सेब?

जिन लोगों को वेट कम करना है उनके लिए सेब और अमरूद दोनों ही फायदेमंद होते हैं। सेब में फाइबर भरपूर होता है, जिससे पेट लंबे टाइम तक भरा रहता है, वहीं अमरूद में कैलोरी कम होती है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है।

स्किन और बालों के लिए अमरूद या सेब?

अमरूद स्किन और बालों के लिए सेब से ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो कोलेजन को बूस्ट करते हैं और स्किन को जवां और चमकदार बनाता है।

हड्डियों और हार्ट के लिए सेब या अमरूद?

सेब हार्ट हेल्थ के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, इसमें फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हैं। वहीं, अमरूद बोन हेल्थ के लिए अच्छा होता है, क्योंकि इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है।

सेब और अमरूद दोनों की अपनी-अपनी खूबियां है, अपनी हेल्थ के हिसाब से आपको जो फायदेमंद लगे उसे अपनी डाइट में शामिल करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com.