पेट में हो रही है जलन? इन चीजों को डाइट में करें शामिल

By Lakshita Negi
29 Jun 2025, 14:00 IST

पेट में जलन या एसिडिटी होना आजकल एक आम दिक्कत हो गई है। गलत खाना, स्ट्रेस और अनियमित दिनचर्या के कारण यह दिक्कत होती है। आइए जानें कुछ चीजें जिनको खाकर एसिडिटी को कम करने में मदद मिलती है।

केला

केला एक नेचुरल एंटी एसिड की तरह काम करता है। इसे खाने से पेट की परत कोट की तरह काम करता है और जलन को शांत करता है। रोजा सुबह एक केला खाना फायदेमंद होगा।

ठंडा दूध

ठंडा दूध एसिड को न्यूट्रल करता है। एक गिलास बिना चीनी वाला ठंडा दूध पीने से जलन में तुरंत राहत मिलती है। इसे खाली पेट न पिएं।

सौंफ

सौंफ पेट को ठंडा रखने में मदद करता है और गैस की दिक्कत को कम करता है। खाने के बाद एक चम्मच सौंफ चबाने से जलन और बदहजमी से राहत मिलती है।

नारियल पानी

नारियल पानी डाइजेस्टिव सिस्टम को शांत करता है और पेट की गर्मी को कम करता है। यह शरीर को हाइड्रेट करने और एसिडिटी को दूर करने में मदद करता है।

ओट्स

ओट्स में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं और आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है। इससे पेट में गैस व जलन नहीं होती और पेट शांत रहता है।

अदरक

अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट की सूजन और जलन दोनों को कम करने में मदद करते हैं। अदरक की हल्की चाय पीने से भी काफी आराम मिलता है।

इन चीजों से बचें

एसिडिटी में ऑयली खाना, मसाले, चाय-कॉफी और सॉफ्ट ड्रिंक पेट की जलन को बढ़ा सकता है। इनसे जितना हो सके दूर रहें और हल्का पौष्टिक खाना खाएं।

पेट की जलन को कम करने के लिए इन चीजों को आजमाएं। दिक्कत ज्यादा होने पर तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com