मेथी दाना खाने से क्या होता है? जानें फायदे-नुकसान

By Himadri Singh Hada
28 Dec 2024, 14:00 IST

मेथी दाना भारतीय किचन में आसानी से मिल जाते हैं। इसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

औषधीय गुण

मेथी के दानों में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में कई गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है।

प्रेग्नेंसी में फायदा

गर्भवती महिलाओं के लिए मेथी के दाने फायदेमंद होते हैं। यह ब्रेस्ट मिल्क के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं। इससे गर्भावस्था के दौरान बेहद फायदेमंद माना जाता है।

हेयर ग्रोथ

मेथी दाना बालों के झड़ने की समस्या को रोकने में फायदेमंद हो सकते हैं। ये बालों की सेहत को सुधारने और उन्हें घने और चमकदार बनाने में मदद करते हैं।

पाचन में सुधार

मेथी के दानों में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। यह कब्ज, गैस और पेट दर्द जैसी समस्याओं का इलाज करने में भी मददगार होते हैं। इससे डाइजेशन ठीक रहता है।

हार्ट हेल्थ

यह दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते है। इसके दाने के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

पीरियड्स में फायदा

पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द, ऐंठन और अन्य समस्याओं से राहत पाने के लिए मेथी के दाने उपयोगी हो सकते हैं। इनमें एस्ट्रोजेन गुण होते हैं, जो दर्द से निजात दिला सकते हैं।

कान की समस्या

मेथी दाने का दूध के साथ सेवन कान बहने की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे कान का संक्रमण ठीक होता है।

स्किन एलर्जी

मेथी के दाने स्किन पर एलर्जी की वजह बन सकते हैं, जिससे कुछ लोगों को रैशेज या खुजली जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे में, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।

मेथी दाने का सेवन सीमित मात्रा में करना फायदेमंद होता है। वरना, पेट में गैस और अन्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com