दाल सेहत के लिए फायदेमंद होती है क्योंकि इसमें प्रोटीन भरपूर होता है। लेकिन अगर आप इसका ज्यादा सेवन करते हैं, तो यह शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। इसलिए दाल को सीमित मात्रा में खाना जरूरी है।
एक्सपर्ट से जानें
चलिए, लखनऊ के वेलनेस डाइट क्लीनिक की डायटीशियन डॉ. स्मिता सिंह से जानते हैं ज्यादा दाल खाने से सेहत पर क्या असर पड़ता है।
गैस की समस्या
कमजोर पाचन तंत्र वालों को दाल से गैस और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। बच्चों और गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही दाल खानी चाहिए।
किडनी पर असर डाल सकती है ज्यादा दाल
दाल में ऑक्सलेट और प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है, जो किडनी स्टोन का कारण बन सकती है। गाउट रोगियों को भी दाल या बीन्स का सेवन डॉक्टर से पूछकर ही करना चाहिए।
थायराइड मरीज रखें विशेष सावधानी
थायराइड की समस्या होने पर ज्यादा प्रोटीन दाल से थायराइड का स्तर बढ़ सकता है। इसलिए थायराइड मरीजों को दाल का सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए।
वजन भी बढ़ा सकती है दाल
दाल में प्रोटीन और कैलोरी दोनों होते हैं। अगर आप पहले से ही हाई-प्रोटीन डाइट ले रहे हैं, तो दाल ज्यादा खाने से वजन बढ़ने की संभावना रहती है।
पेट दर्द और अपच की दिक्कत
दाल का अधिक सेवन अपच, पेट दर्द और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। मसूर, राजमा, उड़द और छोले रात में खाना हानिकारक हो सकता है।
कितनी दाल खाना है सही?
डायटीशियन स्मिता सिंह के अनुसार रोजाना 1-2 ग्राम प्रति किलो वजन के अनुसार दाल खाना सुरक्षित होता है। वजन 60 किलो है तो 60 ग्राम से ज्यादा दाल न खाएं।
दाल फायदेमंद है लेकिन सीमित मात्रा में। दाल खाने के बाद बार-बार पेट की दिक्कत हो रही हो तो सेवन कम करें और डॉक्टर से सलाह लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com