दही खाना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ स्थितियों में इसका सेवन करना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानें कब दही खाना हेल्थ के लिए खतरनाक हो सकता है।
सर्दी-जुकाम में दही
अगर आपको सर्दी, खांसी या गले में दिक्कत है, तो दही खाने से ये बढ़ सकती हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो कफ को बढ़ा सकती है।
अस्थमा के रोगी न खाएं
दमा या सांस की दिक्कत वालों को दही से परहेज करना चाहिए। दही में मॉइस्चर होता है, जो सीने में बलगम को बढ़ाकर सांस लेने में दिक्कत कर सकता है।
जोड़ों में दर्द में न खाएं
जोड़ों के दर्द या गठिया के मरीजों को दही खाने से बचना चाहिए। ठंडी तासीर वाली चीजें सूजन और दर्द को बढ़ा सकती है, खासकर रात के टाइम।
ब्लोटिंग में हानिकारक
अगर आपको पेट में गैस या ब्लोटिंग की दिक्कत है, तो दही न खाएं। इससे डाइजेशन स्लो हो सकता है और गैस की दिक्कत बढ़ सकती है।
स्किन एलर्जी
कई बार दही खाने से स्किन एलर्जी, पित्ती या खुजली जैसी दिक्कत बढ़ सकती है। खासकर जिनकी स्किन में जल्दी रिएक्शन होता है, उनको सावधानी बरतनी चाहिए।
रात में दही खाना
रात में दही खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है। इससे बलगम और सर्दी बढ़ सकती है, साथ ही डाइजेशन स्लो होता है। दोपहर तक ही इसको खाना सही होता है।
कब और कैसे खाएं दही
दही खाने का सही टाइम दिन में होता है। इसमें काली मिर्च या जीरा मिलाकर खाएं। इससे यह और डाइजेस्टिबल बनता है।
दही फायदेमंद जरूर है, लेकिन हर किसी के लिए नहीं। अपनी हेल्थ के हिसाब से ही इसका सेवन करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com